Parineeti Chopra Raghav Chadha Son: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों अपनी पेरेंटहुड जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। बता दें कि कपल ने बीते महीने 19 अक्टूबर को अपने बेटे का दुनिया में स्वागत किया और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए सभी के साथ शेयर की थी। आज 19 नवंबर को उनका लाडला एक महीने का हो गया है। ऐसे में अब कपल ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। साथ ही परिणीति-राघव ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा है।
परिणीति-राघव ने दिखाई बेटे की पहली झलक
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साथ मिलकर सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें कपल ने बेटे के साथ दो तस्वीरें शेयर की। पहली फोटो में कपल अपने बेटे के पैरों पर किस करता हुआ नजर आया। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों अपने बेटे के पैर को हाथ में प्यार से पकड़े हुए नजर आए। फिलहाल कपल ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।
यह भी पढ़ें: सलमान खान और शाहरुख खान ने शादी में किया ‘ओ ओ जाने जाना’ पर डांस, फैंस ने कर दी ये डिमांड
ये रखा है लाडले का नाम
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्- तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम ‘नीर’ रखा है। शुद्ध, दिव्य, असीम।” बता दें कि यह नाम परिणीति और राघव का कॉम्बिनेशन है।
सेलेब्स ने किया रिएक्ट
परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और उनके फैंस ने रिएक्ट किया है। अभिनेत्री निमृत ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी शेयर किए। इसके अलावा गौहर खान ने दोनों को बधाई दी। वरुण धवन ने रेड हार्ट इमोजी शेयर किए। वहीं, फैंस ने भी इस पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा कि हैप्पी वन मंथ हमारे नीर।
अगस्त में किया था अनाउंस
परणिति और राघव ने इसी साल अगस्त में यह घोषणा की थी कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसके बाद अक्टूबर में एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें: ‘देर हो गई’, अमिताभ बच्चन ने फिर किया क्रिप्टिक पोस्ट, यूजर्स ने बिग बी से पूछे कई सवाल
