Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। मीडिया में अक्सर कयास लगाए जाते रहे हैं कि दोनों की सगाई हो चुकी है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ अपने रिश्ते का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। दोनों ने बीती शाम यानी कि 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर ली है। इनकी रिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स तो नहीं दिखे मगर बहन प्रियंका चोपड़ा और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जरूर पहुंचे थे। वहीं, राजनीतिक गलियारों से सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत भी पहुंचे थे। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस की सगाई से जुड़े सभी अपडेट्स…
सगाई के बाद परिणीति ने शेयर की रोमांटिक फोटोज
परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से सगाई के बाद अपनी रोमांटिक तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर की और अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए ऑफिशियल ऐलान किया। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।
बहन की सगाई में वेस्टर्न साड़ी में दिखीं प्रियंका
बहन परिणीति की सगाई में प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं। उन्होंने इस फंक्शन के लिए वेस्टर्न साड़ी पहनी थी। बॉलीवुड की देसी दर्ल रेडी टू वियर साड़ी में बेहद ही प्यारी लग रही थीं। उन्होंने फंक्शन के बाद पैपराजी को पोज भी दिए। वो अपने भाई और पिता के साथ दिखीं।
निक जोनस और मीरा को करेंगी मिस
परिणीति चोपड़ा की रिंग सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा अकेली ही पहुंची थीं। इस फंक्शन में उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस नहीं पहुंचे थे। ऐसे में फैंस ने दोनों को इस पार्टी में काफी मिस किया है।
रोमांटिक हुए राघव चड्ढा
सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है। आप नेता एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक होते दिखाई देते हैं। पार्टी में जब परि का गाना ‘तेरे बिन दिल नइयों लगदा’ बजता है तो परिणीति इस पर लिपसिंक करती हैं और राघव के लिए गाती हैं। इस आप नेता उन्हें Kiss कर लेते हैं। ये क्यूट बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत लेती है।
सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने भी दी बधाई
परिणीति की सगाई में सीएम केजरीवाल और भगवंत मान भी पहुंचे थे। केजरीवाल ने आप नेता को गले लगाकर नए जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी।
सगाई के बाद मीडिया के सामने आया कपल
रिंग सेरेमनी का फंक्शन पूरा होने के बाद राघव और परिणीति की सगाई के बाद कपल ने पैपराजी का भी मुंह मीठा करवाया। साथ ही कपल मीडिया से मुखातिब हुआ और साथ में खूब पोज देते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया।
सगाई में पहुंचे थे मीका सिंह
परिणीति की सगाई में फैंस ने बॉलीवुड सितारों को भी मिस किया। बी-टाउन से केवल गिने चुने लोग ही पहुंचे थे। इसमें मीका सिंह, प्रियंका चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एडवोकेट राहुल मेहरा और विक्रमजीत साहनी जैसे VIP गेस्ट भी पहुंचे थे।