बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैंस को बेस्ब्री से इंतजार है। जल्द ही कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। परिणीति चोपड़ा 17 सितंबर को दिल्ली पहुंच चुकी हैं, जहां शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं।

19 सितंबर को परिणीति चोपड़ा के हाथों में राघव चड्ढा के नाम की मेंहदी सज चुकी है। शादी की पहली रश्म की तस्वीर सामने आ चुकी है। ये गुरुद्वारे की फोटो है जिसमें परिणीति के हाथों में मेहंदी लगी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

परिणीति-राघव की शादी की रश्में हुई शुरू

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के घर सज चुके हैं। रिश्तेदार और दोस्तों का भी आवागमन शुरू हो चुका है। पंडारा रोड स्थित राघव चड्ढा के घर पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम दिखा। सोशल मीडिया पर शादी की तैयारियों के वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति के हाथों में 19 सितंबर को राघव के नाम की मेंहदी रच चुकी है।

मेंहदी सेरेमनी का फंक्शन राघव चड्ढा के घर हुआ है। फोटो में राघव और परिणीति दोनों ही पिस्टल पिंक कलर की आउटफिट में नजर आ रहे हैं। फोटो में परिणीति ने हाथ जोड़े हुए हैं और उनके हाथों में मेंहदी लगी हुई नजर आ रही है।

उदयपुर में लेंगे सात फेरे

रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 23 सितंबर को उदयपुर के लिए रवाना होंगे। जहां पहले एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी होगी और शाम में संगीत सेरेमनी का फंक्शन रखा गया है। जिसमें 90 के दशक का तड़का लगेगा। दुल्हा-दुल्हन सहित बाकी मेहमान 90 के दशक वाले आउटफिट्स पहने नजर आएंगे।

संगीत कार्यक्रम के बाद 24 सितंबर को दूल्हेराजा राघव चड्ढा की सेहराबंदी की जाएगी। इसके बाद दोपहर राघव-परिणीति सात फेरे लेंगे। जिसके बाद शाम में वेडिंग रिसेप्शन रखा जाएगा। बता दें कि दोनों उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी करेंगे। शादी की थीम पर्ल व्हाइट रखी गई है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इसी साल 13 मई को रिंग सेरेमनी हुई थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े सेलेब्स और राजनेता शामिल हुए थे।