बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। वो आप नेता राघव चड्ढा के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं। 13 मई को उनकी रिंग सेरेमनी हुई। वो इंडस्ट्री की कोई पहली हीरोइन नहीं हैं, जिन्हें बी-टाउन से बाहर जाकर प्यार मिला है। उनसे पहले भी कई हसीनाएं रही हैं, जिन्हें इंडस्ट्री से बाहर सच्चा प्यार मिला और उन्होंने जीवन भर के लिए उनका हाथ थाम लिया। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस हसीना का नाम शामिल है।
मुमताज
इस लिस्ट की शुरुआत 80 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस रहीं मुमताज (Mumtaz) ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की थी। उनकी खूबसूरती और अदाओं पर मरने वालों की कमी नहीं थी, लेकिन उन्हें प्यार इंडस्ट्री से बाहर जाकर मिला था।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का नाम कई एक्टर्स से जुड़ा लेकिन प्यार उन्हें उससे हुआ, जिसका दूर-दूर तक इंडस्ट्री से कोई लेना-देना ही नहीं था। उन्होंने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की है। वो उनके साथ अपनी हैप्पीली मैरिड लाइफ को इन्जॉय कर रही हैं।
काजल अग्रवाल
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक में अपनी एक्टिंग दम-खम दिखाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने बिजनेसमैन गौतम कीचलू से शादी की है। वो हाल ही में पहले बच्चे की मां बनी हैं और अपना मदरहुड इन्जॉय कर रही हैं।
सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। वो दिल्ली, मुंबई और लंदन में रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मां भी बनी हैं।
हंसिका मोटवानी
साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने हाल ही में बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया से शादी की थी। वो फिल्मों से दूर-दूर तक ताल्लुक नहीं रखते हैं।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी से अफेयर के चर्चे खूब रहे हैं। उनका नाम अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ जुड़ा। लेकिन सच्चे प्यार के रूप में उन्हें बिजनेसमैन राज कुंद्रा मिले। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं।
असिन
साउथ और बॉलीवुड में काम कर चुकी एक्ट्रेस असिन (Asin) ने बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने स्क्रीन से दूरियां बना ली। सात फेरे लेने के बाद वो विदेश में सेटल हो गईं।
ईशा देओल
इसके साथ ही हेमा मालिनी (Hema Mailini) की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) ने भी इंडस्ट्री से बाहर जाकर शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ सात फेरे लिए हैं।
आयशा टाकिया
सलमान खान की ‘वांटेड’ गर्ल आयशा टाकिया (Ayesha Takia) अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रही हैं। उनके लुक्स पर तो लाखों फिदा थे। लेकिन उन्होंने एक राजनेता से शादी रचाई थी। उनके पति राजनेता और बिजनेसमैन फरहान आजमी हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरियां बना ली है।