बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से सितंबर 2023 में शादी की। इन दिनों कपल अपने पहले बच्चे को दुनिया में लाने की तैयारी में लगे हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह जल्द मां बनने वाली हैं। इस बीच रविवार की दोपहर को जानकारी सामने आई कि एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और शाम करीब 5 बजे एक्ट्रेस ने गुड न्यूज शेयर कर दी।

दिवाली से पहले परिणीति चोपड़ा अस्पताल पहुंचीं, लेकिन घबराने की बात नहीं है। परिणीति-राघव दुनिया में अपना पहला बच्चा लेकर आ चुके हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें कि एक्ट्रेस डिलीवरी के लिए हाल ही में दिल्ली आई और अब उन्होंने अस्पताल में अपने नन्हे राजकुमार को जन्म दे दिया है। दिल्ली के एक अस्पताल में परिणीति को आज सुबह भर्ती करवाया गया और दोपहर के बाद से सभी गुड न्यूज आने का इंतजार करने लगे। आइए जानते हैं कि उन्होंने किस अंदाज में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

परिणीति ने खुद किया था पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने खुद एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह जल्द ही मां बनने की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि, कपल ने इस बात को कई महीने तक गुप्त रखा। फिर अगस्त 2025 में एक्ट्रेस ने यह जानकारी फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की। इसके बाद प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने कपल को बधाई दी।

राघव और परिणीति ने एक पोस्ट में लिखा, ‘हमारा छोटा सा ब्रह्मांड… अपने रास्ते पर है। असीम आशीर्वाद।’ प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के साथ एक केक की तस्वीर भी शेयर की गई। बता दें कि उस पर लिखा नजर आया कि 1+1=3 और बच्चे के पैर के निशान भी थे। फिलहाल सभी कपल को माता-पिता बनने की खुशखबरी दे रहे हैं। साल 2025 की दिवाली परिणीति और राघव के लिए बेहद यादगार बन गई है।