बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से सितंबर 2023 में शादी की। इन दिनों कपल अपने पहले बच्चे को दुनिया में लाने की तैयारी में लगे हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह जल्द मां बनने वाली हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि परिणीति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, एक्ट्रेस के घर नन्हे बच्चे की किलकारी बेहद जल्द गुंजने वाली है और वह अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज किसी भी पल शेयर कर सकती हैं।

दिवाली से पहले परिणीति चोपड़ा अस्पताल पहुंच चुकी हैं, लेकिन घबराने की बात नहीं है। परिणीति-राघव दुनिया में अपना पहला बच्चा लेकर आने वाले हैं। इसे लेकर उनेक फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। पिंकविला की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में डिलीवरी के लिए एक्ट्रेस हाल ही में दिल्ली आई और अब वह अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली के एक अस्पताल में जल्द ही परिणीति अपने बच्चे को जन्म देने वाली है। पत्नी की देखभाल करने के लिए राघव चड्ढा भी अस्पातल पहुंच चुके हैं।

परिणीति ने खुद किया था पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने खुद एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह जल्द ही मां बनने की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि, कपल ने इस बात को कई महीने तक गुप्त रखा। फिर अगस्त 2025 में एक्ट्रेस ने यह जानकारी फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की। इसके बाद प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने कपल को बधाई दी।

राघव और परिणीति ने एक पोस्ट में लिखा, ‘हमारा छोटा सा ब्रह्मांड… अपने रास्ते पर है। असीम आशीर्वाद।’ प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के साथ एक केक की तस्वीर भी शेयर की गई। बता दें कि उस पर लिखा नजर आया कि 1+1=3 और बच्चे के पैर के निशान भी थे। फिलहाल सभी को खुशखबरी का इंतजार है, जो किसी भी समय आ सकती है। अगर दिवाली से पहले एक्ट्रेस बच्चे को जन्म देती हैं, तो यह त्योहार उनके लिए काफी ज्यादा स्पेशल हो जाएगा।