बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी 22 अक्टूबर को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2023 एक्ट्रेस के लिए काफी खास रहा है। इस साल एक्ट्रेस लगभग पूरे साल ही सुर्खियों का हस्सा बनी रही हैं। एक्ट्रेस की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई है।

बीते महीले सितंबर में ही एक्ट्रेस ने आप नेता राघव चड्ढा के साथ उदयपुर के लीला पैलेस से शादी रचाई है, और इसके अलावा इस महीने अक्टूबर में अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। परिणीति चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन एक्ट्रेस में की जाती है। परिणीति अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का जन्म 22 अक्टूबर 1988 में अंबाला हरियाणा में हुआ था। परिणीति एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।

जब अपने ही माता-पिता से नफरत करने लगी थीं एक्ट्रेस

दरअसल परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वह छोटी थीं तो उनके पिता के पास कार खरीदने के पैसे नहीं थे। वह साइकिल से ही स्कूल जाती थीं। स्कूल के रास्ते में कुछ दूर तक उनके माता पिता उन्हें छोड़ा करते थे। जब भी वह स्कूल जाती तो रास्ते में कुछ लड़ते उनका पीछा करते, रास्ते भर उन्हें चिढ़ाते, इतना ही नहीं कई बार वह मेरे स्कर्ट भी खींचते थे।

एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह लड़के उनके परेशान करते थे तो उन्हें बहुत गुस्सा आता था। रोज-रोज की छेड़-छाड़ से परेशान होकर परिणीति चोपड़ा को अपने माता-पिता से नफरत हो गई थी। परिणीति को लगता था कि उनकी वजह से ही उन्हें साइकिल से स्कूल जाना पड़ रहा है। जिसके कारण वह लड़के रोज उनका पीछा करते हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस को अहसास हुआ कि उनके माता-पिता उन्हें आधे रास्ते सिर्फ इसलिए छोड़कर आते थे ताकि उनकी बेटी को किसी से डर ना लगे।

इस फिल्म से बदली किस्मत

बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में फिल्म लेडीज वर्सेज रिक्की बहल से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो इश्कजादे में नजर आईं थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। इसके अलावा वो शुद्ध देसी रोमांस, गोलमाल अगेन, केसरी, किल दिल, हंसी तो फंसी, दावत ए इश्क, जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।