अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा हाल ही में सगाई की है। बीते दिन 13 मई की शाम को दिल्ली के कपूरथाला हाउस में फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में कपल एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा, अरविंद केजरीवाल सहित कई फिल्मी सितारों और राजनीति से जुड़े लोगों ने शिरकत की।
इंगेजमेंट सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं, जिसे देखने के बाद फैंस इस कपल की क्यूट केमेस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस न्यूली इंगेज्ड कपल की तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर सभी चाहने वालों ने ढेर सारी बधाई दी।
वहीं अब हाल ही में कपल की सगाई का एक और वीडियो भी सामने आया है। जिसमें परिणीति और राघव एक दूसरे को केक खिलाती नजर आ रही हैं। इसके बाद दोनों लिप लॉक करते भी दिखे। कपल का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
राघव और परिणीति ने किया लिपलॉक
सोशल मीडिया पर हाल ही में सगाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में परणीति और राघव दिखाई दे रहे हैं। कपल ने सगाई के बाद केक कट किया और एक-दूसरे को खिलाया। इसके बाद दोनों लाइव परफॉर्मेंस एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए। वहीं परिणीति और राघव साथ मे डांस भी किया।
इसके बाद राघव ने परिणीति को सभी मेहमानों के सामने लिप किस किया। कपल का यह वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस लव बर्ड्स के कपल पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, ”बहुत शर्मीला है मुंडा।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ”इन दोनों को देखकर लगता है कि यह दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। भगवान इन पर आशीर्वाद बनाए रखे।”
पंजाबी रीति-रिवाज से एक दूसरे के हुए कपल
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई पंजाबी रीति-रिवाज से हुई है। दोनों सिख धर्म की रीतियों के साथ एक दूसरे संग सगाई की है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने एक जैसे आउटफिट्स पहने। जहां परिणीति, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में नजर आईं। वहीं, राघव चड्ढा ने अपने मामा पवन सचदेव द्वारा डिजाइन की गई शेरवानी में नजर आए। बता दें कि परिणीति और राघव लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था।
