Fukrey 3 Trailer Released: पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा की मल्टी स्टारर फिल्म फुकरे एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोट-पोट करने के लिए तैयार है। जल्द ही मेकर्स फुकरे-3 रिलीज करने जा रहे हैं। इस बार भी फिल्म का निर्देशन मृग सिंह लांबा ने किया है।
बीते दिन मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फुकरा गैंग, हन्नी, चूचा, लाली, भोली पंजाबन और पंडित जी को फिर से स्क्रीन पर देखना काफी मजेदार होगा।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर
फुकरे-3 का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर्ण है। 2 मिनट 51 सेकेंड का ये ट्रेलर आपकी उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है। ये आपको 10 साल पीछे ‘फुकरे’ की यादों में ले जाएगा। ट्रेलर की शुरूआत होती है चूचा और हनी भाई के उस स्कूल से जिसमें वह लगातार फेल होते रहे थे।
इसके बाद चूचा के सपने वाला खेल शुरू होता है। ऋचा इस बार दिल्ली में चुनाव लड़ती नजर आएंगी और उनकी मदद करेंगे पंडित जी यानी पंकज त्रिपाठी और हन्नी भाई यानी पुलकित सम्राट। ट्रेलर काफी मजेदार है।
फुकरे-3 के लिए किसने वसूली कितनी फिस
फुकरे-3 की स्टारकास्ट की फीस की बात करें तो पंकज त्रिपाठी से सबसे अधिक फीस ली है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में नजर आएंगे। उनकी एक्टिंग हमेशा ही लोगों के दिलों को भाती है। इस फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी ने 3 करोड़ रुपये फीस ली है। भोली पंजाबन का किरदार निभाने वाली ऋचा चड्ढा ने 1 करोड़ रुपये फीस ली है।
फिल्म में सभी को भोली पंजाबन का रोल लोगों को काफी पसंद आता है। इसके अलावा पुलकित सम्राट फिल्म में चूचा के बेस्टफ्रेंड के रोल में हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं बात अगर वरुण शर्मा की करें तो रिपोर्ट के मुताबिक वरुण शर्मा को 2 करोड़ रुपये फीस मिली है। बता दें कि फुकरा-3 सिनेमाघरों में 28 सितंबर को रिलीज की जाएगी।