हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी वेब सीरीज और फिल्मों से OTT की दुनिया में खूब धूम मचा रहे हैं। एक्टर आज जिन बुलंदियों को हासिल कर चुके हैं, उन्हें पाने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। एक्टर पंकज त्रिपाठी के स्ट्रग्लिंग डेज बहुत इंस्पायरिंग हैं। इस बारे में वह खुद बताते हैं कि वह एक एक्टर होने से पहले शैफ थे। वहीं पंकज त्रिपाठी एक फाइव स्टार होटल में सफाई का काम भी कर चुके हैं।

जब पंकज त्रिपाठी उस फाइव स्टार होटल में काम करते थे उस वक्त का एक किस्सा है, जो उन्होंने खुद सुनाया था। एक्टर ने बताया था कि उनके होटल में एक बार एक्टर मनोज बाजपेयी आकर ठहरे हुए थे। पंकज त्रिपाठी एक्टर बनने की राह पर थे। ऐसे में उनका मन मनोज बाजपेयी को एक बार देखने का कर रहा था। वह सोच रहे थे कि बस किसी तरह से उनकी मनोज बाजपेयी से मुलाकात हो जाए। ऐसे में पंकज त्रिपाठी ने कुछ ऐसा किया कि खुद मनोज बाजपेयी को उन्हें अपने कमरे में बुलाना पड़ा।

दरअसल, पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी की चप्पल चुरा ली थी। पंकज त्रिपाठी बताते हैं कि वह मनोज बाजपेयी के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उस वक्त मनोज बाजपेयी अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए उस लोकेशन पर आए थे। मनोज बाजपेयी उस वक्त अनुराग कश्यप की फिल्म Gangs Of Wasseypur में काम कर रहे थे।

जहां मनोज बाजपेयी और टीम के कुछ मेंबर्स रुके थे उसी होटल में पंकज त्रिपाठी स्टाफ के तौर पर काम कर रहे थे। पंकज त्रिपाठी उस वक्त मौर्या 5 स्टार होटल में काम कर रहे थे। मनोज बाजपेयी सिर्फ एक दिन के लिए ही वहां ठहरे थे। ऐसे में जब वह जाने लगे तो वह अपनी चप्पल ढूंढने लगे। लेकन उनको उनकी चप्पलें होटल के रूम में मिलीं ही नहीं।

ऐसे में उन्होंने हाउसकीपिंग स्टाफ को बुलवाया। ऐसे में जब पंकज त्रिपाठी उनके सामने आए तो पकंज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने ही वह चप्पल छिपाई थी ताकि मनोज उन्हें बुलाएं और उनसे पूछे। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने वो स्लीपर्स पंकज त्रिपाठी को ही गिफ्ट में दे दी थीं। पंकज त्रिपाठी ने इस किस्से को कपिल शर्मा के शो ‘The Kapil Sharma Show’ में फैंस के साथ साझा किया था।

बता दें, पंकज त्रिपाठी जमीन से जुड़े हुए शख्स हैं। एक्टर इंडस्ट्री में आने से पहले किसानी भी करते थे। पंकज ने बैंगन, धान, आलू, टमाटर प्याज, घिया हर तरह की सब्जी की खेती भी की है। पंकज त्रिपाठी आज लाखों में कमाई करते हैं। लेकिन इतने बड़े स्टार बनने के बाद आज भी पंकज त्रिपाठी अपनी मिट्टी से जुड़े हैं। एक्टर ने एक बार बताया था कि एक वक्त था जब 600 रुपए के चक्कर में वह सारी सारी रात खेतों में ही काटते थे। 600 रुपए किसान के लिए बहुत ज्यादा होता है।