बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फिल्मी गलियारों में उनकी पुरानी मूवीज का जिक्र खूब चलता है। अक्की की एक फिल्म पर टीवी की महाभारत के एक्टर ने पैसे लगाए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस वजह से यह फिल्म उनके लिए नुकसान का सौदा साबित हुई थी। आइए इस मूवी की डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई प्रोड्यूसर्स के साथ काम किया है। 150 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले खिलाड़ी कुमार की मूवीज पर कई चर्चित निर्माताओं ने पैसा लगाया है। इतना ही नहीं, महाभारत में लीड भूमिका निभाने वाले एक्टर ने भी उनकी एक फिल्म पर पैसा लगाया था।

यहां हम महाभारत के जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन लोगों के बीच उनके काम की चर्चा अक्सर चलती है। उनका नाम पंकज धीर है। पंकज ने बी. आर. चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया था। टीवी के साथ ही, उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। गौर करने की बात है कि अक्षय कुमार की एक फिल्म के लिए वह प्रोड्यूसर भी बन गए थे। 31 साल पहले आई यह फिल्म अक्षय की शरुआती मूवीज की लिस्ट में शामिल है। इसमें पंकज ने खुद एक्टिंग भी की थी।

यह भी पढ़ें: OTT पर 147 मिनट की फिल्म की धूम, हॉरर के साथ देती है कॉमेडी का फुल डोज

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: ‘अनुपमा’ से लेकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ तक, इस साल टीवी पर रहा इन सीरियल्स का राज

फिल्म का नाम ‘इक्के पे इक्का’ है, जो 11 अक्टूबर 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राज एन सिप्पी फिल्म के डायरेक्टर थे, तो पंकज फिल्म में प्रोड्यूसर थे। मुकेश खन्ना को दिए एक इंटरव्यू में पंकज धीर ने खुद खुलासा किया था कि इस फिल्म में उनके साथ अक्षय, अनुपम खेर और गुड्डी मारुती जैसे कलाकार भी थे। अक्षय ने मूवी में राजीव और पंकज ने रणधीर का रोल निभाया था। एक करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म का कलेक्शन 78 लाख रुपये रहा था।