Panipat Box Office Collection Day 3 Update: फिल्म पानीपत जबसे सिनेमाघर में आई है काफी ठंडा बिजनेस कर रही है। फिल्म की कहानी में लोगों ने इंट्रस्ट दिखाया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका फायदा फिल्म को नहीं मिल पाया। तो वहीं महाराज सूरज मल के किरदार को लेकर लोगों ने फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि फिल्म में महाराज को जैसे दिखाया गया है वह गलत मैसेज देता है। इससे राजस्थान में तो फिल्म पानीपत को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ सकता है। फिल्म से संजय दत्त का लुक दर्शकों में काफी पॉपुलर हुआ। तो वहीं अर्जुन कपूर भी पेशवा लुक में काफी जच रहे थे। लेकिन रिलीज के बाद से ही दर्शकों पर दोनों कलाकारों का जादू भी नहीं चल पाया।
हालांकि संजय की एक्टिंग की काफी तारीफ हुईं। लेकिन अर्जुन की एक्टिंग को तो बिलकुल पसंद नहीं किया गया और सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा गया।इसी के साथ ही अर्जुन कपूर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4. 12 करोड़ ही कमाए। बेहद धीमी शुरुआत करते हुए फिल्म का कलेक्शन भी काफी कम रहा। इसके बाद दूसरे दिन भी ब़ॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई और सिर्फ 5 करोड़ 78 लाख रुपए ही कमा पाई। 2 दिन में फिल्म ने 9 करोड़ 90 लाख रुपए ही जुटाए। अब तीसरे दिन क्या हाल होता है फिल्म का देखना दिलचस्प है।
क्योंकि इस फिल्म के साथ रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो तो बॉक्स ऑफिस पर राज जमाने में जुटी हुई है। जहां आर्यन की फिल्म 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है वहीं संजय दत्त की फिल्म पानीपत बॉक्स ऑफिस की जंग हारती नजर आ रही है:-
Day 1 – 4.12cr
Day 2 – 5.78crTotal – 9.90cr
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) December 8, 2019
पानीपत को लेकर लोग कुछ ऐसे जता रहे विरोध
फिल्म में महाराज सूरज मल को षड्यंत्र रचने वाला बताया जाना लोगों को पसंद नहीं आया। ऐसे में फिल्म पानीपत का विरोध किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सूरजमल नेकदिल थे उनके किरदार को स्क्रीन पर गलत पेश किया गया है।
कई लोग पानीपत का विरोध कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को सीरियस्ली नहीं बनाया गया। इतिहास के साथ खिलवाड़ किया गया है। महाराज सूरज मल को नॉन सीरियस दिखाया गया है।
दर्शक कहरहे हैं कि इतनी बेहतरीन फिल्म में गलत कास्टिंग की गई। फिल्म में सिर्फ संजय दत्त अच्छे लग रहे हैं।
पानीपत को लेकर दर्शक तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि तरण आदर्श ने इस फिल्म को बेहतरन फिल्म बताया था। तरण ने फिल्म को वनवर्ड रिव्यू में ग्रिपिंग कहा था। साथ ही 3.5 स्टार्स दिए थे। उन्होंने आगे लिखा था- आशुतोष को सही राह मिली है। शहादत औऱ जाबांजी को सलाम है। पहला पार्ट ठीक औऱ दूसरा ब्रिलियंट है। फिल्म के जंग वाले सीन गजब के हैं। संजू अर्जुन के इफेक्ट औऱ कृति एक्सिलेंट हैं।
निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हमेशा से ही लीक से हटकर फिल्म बनाते हैं। ऐसे में उनकी फिल्म पानीपत में भी यह देखने को मिला। फिल्म में शानदार एक्शन सीन हैं। कमाल का सेट है। ऐसे में उन्होंने फिल्म बना कर शानदार निर्देशन का लोहा मनवा दिया है। ट्रेलर लॉन्च के साथ ही सबसे ज्यादा चर्चा संजय दत्त के लुक की थी। अभी भी संजय के काम और उनके लुक को काफी अटेंशन मिल रही है। देखें
कई क्रिटिक रिव्यूज में अर्जुन का प्रदर्शन ठंडा बताया गया। वहीं संजय दत्त की अदाकारी और उनका लुक किलर बताया गया। फिल्म में कृति के किरदार को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म में कृति काफी सहज नजर आई हैं। उनकी अदाकारी में काफी ठहराव देखनेको मिला है।
पानीपत ने दर्शकों को बहुत निराश कर दिया है। हालांकि फिल्म में कृति और संजय का काम काफी सराहा गया है। लेकिन अर्जुन की एक्टिंग दर्शकों कुछ खास नहीं भायी। यह फिल्म टोटल 2395 स्क्रीन पर रिलीज की गईथी। उस हिसाब से फिल्म को अच्छी खासी कमाई करनी चाहिए थी। लेकिन फिल्म को दर्शक नहीं मिले। फिल्म पानीपत ने 4 करोड़ 12 लाख रुपए ही कमाए हैं।
फिल्म में संजय दत्त का लुक फैंस को बहुत पसंद आया था। उनके लुक की तो रणवीर सिंह से तुलना होने लगी थी। संजय दत्त ने इसमें अहमद शाह अब्दाली की भूमिका निभाई है और अर्जुन कपूर बने हैं सदाशिव राव भाऊ। कृति सैनन ने सदाशिव राव की प्रेयसी और पत्नी पार्वती बाई की भूमिका निभाई है। पार्वती बाई पानीपत के युद्ध में शरीक होने अपने पति के साथ जाती है। फिल्म में पेशवाओं के महल की राजनीति भी है।
पानीपत सच्ची घटना पर आधारित है जिसका संबंध भारतीय इतिहास के उस दौर से है, जिसे पानीपत की तीसरी लड़ाई के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध 1761 में अफगान आक्रमणकारी और बादशाह अहमद शाह अब्दाली और मराठा सेनानी सदाशिव राव भाऊ के बीच हुआ था। पानीपत की लड़ाई में मराठों को हार मुंहकी खानी पड़ी थी और युद्ध में उनके अखिल भारतीय राज्य के मंसूबे को ध्वस्त हो चुके थे।
दरअसल, अर्जुन की फिल्म कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो के साथ रिलीज हुई है। यही वजह है कि दर्शकों को ऐसिहातक कहानी से ज्यादा कॉमेडी, रोमांस की फिल्म खास इंप्रेस कर रही है। ऊपर से फिल्म में अनन्या पांडे ग्लैमर छलका रही हैं। तो वहीं भूमि की अदाएं भी दर्शकों को खूब भा रही हैं। इसके अलावा कार्तिक की धमाकेदार कॉमेडी और अपारशक्ति के जबरदस्त एक्सप्रेशन फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं और हंसा रहे हैं।
संजय दत्त और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म पानीपत शुक्रवार (6 दिसंबर) को देशभर के सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अर्जुन से ज्यादा शाह अब्दाली के कैरेक्टर यानी संजय दत्त दर्शकों को ज्यादा इंप्रेस कर रहे हैं। 100 करोड़ रुपए की लागत से बनी फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपए की कमाई की । दूसरे दिवन भी फिल्म ने खस्ता हालत के साथ 5 करोड़ रुपए कमाए। ऐसे में अब तीसरे दिन क्या होगा फिल्म का...।