Pallavi Joshi Accident News: फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को वाहन ने टक्कर मार दी। वह इस वक्त हैदराबाद में ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग कर रही हैं, जहां उन्हें एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हालांकि एक्ट्रेस ने पहले अपना शूट पूरा किया फिर वह इलाज के लिए अस्पताल गईं।

फिल्म के सेट पर घायल हुईं पल्लवी जोशी

इस वक्त डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘The Vaccine War’ की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं। इस फिल्म में पल्लवी जोशी मुख्य किरदार निभा रही हैं। जानकारी के मुताबिक ये घटना सेट पर ही हुई, एक वाहन अनियंत्रित हो गया और पल्लवी जोशी को टक्कर मार दी। घायल होने के बाद भी पल्लवी ने पहले शूट पूरा किया फिर अपना इलाज करवाने अस्पताल गईं।

‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी लीड रोल में थीं पल्लवी जोशी

आपको बता दें कि पल्लवी जोशी इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी लीड रोल में थीं। अब वह विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। ‘द वैक्सीन वॉर’ 15 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अलग-अलग भाषा में रिलीज किया जाएगा। हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली समेत ये फिल्म 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी।

गौरतलब है कि ‘द वैक्सीन वॉर’ फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने नवंबर 2022 में घोषणा की थी। ये फिल्म भारतीय बायो साइंटिस्ट और स्वदेशी वैक्सीन के बारे में है।

फिल्म की घोषणा करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर लिखा था,”घोषणा: पेश है ‘द वैक्सीन वॉर’ – एक ऐसे युद्ध की अविश्वसनीय सच्ची कहानी जिसे आप नहीं जानते थे कि भारत लड़े हैं। और अपने विज्ञान, साहस और महान भारतीय मूल्यों से जीता। ये स्वतंत्रता दिवस, 2023 पर रिलीज होगी। 11 भाषाओं में।”