90 के दशक के जाने माने सिंगर पलाश सेन (Palash Sen) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पलाश अपने रॉक म्यूजिक बैंड ‘यूफोरिया ‘के लिए जाने जाते हैं। 1998 में मेडिकल छात्रों के ग्रुप वाले इस रॉक बैंड के जरिए उन्होंने सभी के दिलों में खास जगह बनाई है। पलाश के बैंड ने माएरी, धूम पिचक धूम, और गल्ली जैसे शानदार गाने दिए हैं। आज भी लोग पलाश के गाने सुनना पसंद करते हैं।

इन दिनों सिंगर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वह अपने किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि गले में मंगलसूत्र पहनने के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है, और मंगलसूत्र पहनने के पीछे की वजह भी बताई है।

पलाश ने बताई मंगलसूत्र पहनने की वजह

हाल ही में मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में पलाश सेन ने बताया कि ‘पिताजी की मृत्यु के बाद मेरी मां ने मंगलसूत्र पहनना बंद कर दिया। मैंने अपनी मां का वो मंगलसूत्र पहनना शुरू कर दिया। मैं इसे अपनी स्टेज परफॉर्मेंस पर जरूर पहनता हूं। इसे पहनकर मुझे ऐसा लगता है जैसे उनकी ब्लैसिंग्स हर समय मेरे साथ है। मैं मंगलसूत्र के साथ एक खरतूस भी पहनता हूं, जो मैं मिस्र से लेकर आया हूं। इसमें मेरे माता-पिता के नाम मिस्र के चित्रलिपि में बना हुआ है।’ इसी के साथ पलाश ने आगे बताया कि उनके अपनी मां के साथ ‘सबसे ज्यादा झगड़े होते थे। हालांकि सिंगर ने अपनी मां को अपने जीवन का नंबर वन इंसान बताया है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने दूर रहते हैं सिंगर

पनाश एक बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखते हैं। इस बात का खुलासा खुद सिंगर ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। सिंगर ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा था कि वे इंडस्ट्री में कायम जी हुजूरी के कल्चर को नहीं मानते है और उन्हें इंडस्ट्री में पुराने गानों के रीमिक्स बनाने का चलन भी पसंद नहीं है। बता दें कि सिंगर ने साल 2001 में मेघना गुलजार की फिल्म ‘फिल्हाल’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।