पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के नामचीन गायकों और रैपर्स में से एक हनी सिंह (Honey Singh)को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। लोगों को थिरकने पर मजबूर करने के लिए ‘यो यो हनी सिंह’ का नाम ही काफी है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। वो बात अलग है कि उनके उसी हिट ट्रैक पर जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्शी भी हुई है।
उनके जीवन में कई उतार चढाव आए। सिंगर (Honey Singh Song) अपनी तबीयत की वजह से एक लंबे समय तक इंडस्ट्री से गायब रहे, लेकिन जब से हनी सिंह ने वापसी की है तब से उनके काफी चर्चे हो रहे हैं। अब हाल ही में सिंगर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि एक बार उनके जीवन में कुछ ऐसा हुआ जिससे वह मरने की दुआ मांगने लगे थे।
बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे हनी सिंह
एक टफ फेज से गुजर कर इंडस्ट्री दोबारा वापसी की हैं। सिंगर ने अपने आप में कई बदलाव किए और 2.0 वर्जन के साथ इंडस्ट्री में वापस कदम रखा। सिंगर हनी सिंह ने हाल ही टाइम्स मिरर को दिए इंटरव्यू में कहा कि जितने दिन वे शोबिज की दुनिया से दूर रहे, उन्होंने बहुत कुछ सहा है।
अपनी मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए हनी सिंह ने कहा कि ‘मेंटल हेल्थ के बहुत सारे वैरिएशन्स होते हैं। एंजायटी डिसऑर्डर और कुछ भी नहीं है, सर्दी जुखाम जैसा है। मुझे कोविड हुआ मेंटल हेल्थ का। जिसे साइकोटिक सिम्पटम और बायपोलर डिऑर्डर बोलते हैं। बहुत खतरनाक बीमारी है, भगवान करे कभी किसी को भी ना हो। मैं हर दिन-रात अपने मरने की दुआ मांगता था। मेरी पागलों की तरह हालत हो गई थी। मैं काम और दारू में इतना डूब गया था कि स्मोक करता रहता था। उन सारी चीजों से मेरा दिमाग फट गया था। नींद नहीं आती थी इसलिए सोता भी नहीं था। जहां जाता था, लोगों को हंसाने की कोशिश करता था।’
मुझे 3 साल लग गए- हनी सिंह
हनी सिंह ने आगे कहा कि ‘मुझे उस बीमारी को समझने में तीन साल लगे थे। इसके बाद डॉक्टर तलाशने में चार साल लग गए। एक साल पहले ही डॉक्टर मिले हैं, जिनकी वजह से मैं अभी सम्भला हुए हूं। कोई दिक्कत नहीं है। हनी सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर किसी को एंजायटी कि समस्या है तो उसेके लिए आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप अपनी फैमिली या दोस्तों से बात करो, शराब मत पियो। जितनी ज्यादा बातें आप करोगे उतनी मदद मिलेगी। डॉक्टर्स की दवाइयों और काउंसलिंग्स से इंसान और डिप्रेशन में चला जाता है। और अगर आप किसी से बात नहीं कर पा रहे हो तो मुझे डीएम करो। मैं बताउंगा क्या करना है। मेरे गाने सुन लो हंसी आ जाएगी।’