Bhojpuri Song: यूं तो सभी को पता है कि आम्रपाली दुबे की जोड़ी निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव के साथ हिट है। दोनों ने साथ में ढेरों फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। इस जोड़ी का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ सबसे ज्यादा देखा गया। इस गाने पर लाखों रील्स और मिलियन्स में गाने के वीडियो को देखा जा चुका है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आम्रपाली दुबे के एक गाने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मगर वो दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव के साथ है। दोनों के भोजपुरी रोमांटिक गाने ने बवाल काट दिया है, जिसे अभी तक 700 मिलियन्स से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

एसआरके म्यूजिक से रिलीज किया गया खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के वायरल भोजपुरी गाना का टाइटल ‘टूट जाई राजा जी पलंग सागवान के’ है। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों स्टार्स की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। खेसारी आम्रपाली की केमिस्ट्री ने निरहुआ के गाने ‘मरून कलर सड़िया’ तक को पीछे छोड़ दिया है। खेसारी और आम्रपाली ने कुछ ही फिल्मों और गानों में काम किया है लेकिन, इससे ये पता चलता है कि निरहुआ के अलावा आम्रपाली और खेसारी की केमिस्ट्री भी हिट है।

700 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 3.2 मिलियन से ज्यादा रील्स

आपको बता दें कि एसआरके म्यूजिक से भोजपुरी गाना ‘पलंग सागवान के’ के वीडियो को ऑरिजनली रिलीज किया गया है, जिस पर इसे 515 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इस जोड़ी के इसी रोमांटिक भोजपुरी गाने को पीबीआर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से भी जारी किया गया है, जिस पर गाने को 209 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना दो साल पुराना है और इन दो सालों में खेसारी-आम्रपाली का गाना यूट्यूब पर छा गया है। इतना ही नहीं, इस गाने पर 3.2 मिलियन से ज्यादा रील्स वीडियो तक बन चुके हैं।

खेसारी लाल-आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म

गौरतलब है कि भोजपुरी गाना ‘पलंग सागवान के’ को खेसारी लाल के साथ इंदु सोनाली ने गाया है। दोनों की आवाज में गाना छा गया है। ये गाना खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है, जिसमें इसे फिल्माया गया है। फिल्म दो साल पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब भी दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

भोजपुरी पर अक्सर अश्लीलता का आरोप लगता रहा है। भोजपुरी पर शुरू से ये आरोप नहीं था। जब इसकी शुरुआत हुई तो ‘गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो’ जैसी फिल्में बनीं। मिथुन, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन जैसे सितारों ने कई फिल्मों में काम भी किया। इस पर अश्लीलता का दौर 90 के दशक के बाद लगा, जब भोजपुरी में नए कलाकारों का आगमन शुरू हुआ। बिरहा, पुरबीया, चैइता जैसे गानों का दौर खत्म हुआ। ये आरोप हमेशा से म्यूजिक वीडियोज पर लगे। इसका प्रचलन बढ़ा और आरोपों का सिलसिला भी बढ़ता गया। इस खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें कि कैसे भोजपुरी पर अश्लीलता के आरोप लगे।

जब अश्लील नहीं थी भोजपुरी फिल्में: 5 लाख में बनी पहली मूवी हुई थी सुपरहिट, पहले राष्ट्रपति का मिला था सपोर्ट | Bhojpuri Adda