Javed Sheikh Fee Charged One Rupee for OM Shanti OM: शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) आपको याद है? इसे भला कोई भूल कैसे सकता है। इस मूवी से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बॉलीवुड में डेब्यू जो किया था। मल्टीस्टारर इस फिल्म को नवंबर, 2007 में रिलीज किया गया था और फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें इस नई जोड़ी की केमिस्ट्री पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था। इस मूवी से एक और एक्टर ने लाइमलाइट बटोरी थी, वो कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख हैं। उन्होंने फिल्म में किंग खान के पिता का रोल अदा किया था। ऐसे में अब एक्टर ने सालों बाद इस मूवी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है कि उन्होंने फिल्म के लिए बतौर फीस केवल एक रुपए चार्ज किए थे।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख ने शाहरुख के पिता के रोल के लिए सिर्फ एक रुपए बतौर फीस मांगी थी। ये काफी हैरान करने वाला किस्सा है। बतौर फीस एक रुपए चार्ज करने की बात यकीन कर पाना बड़ा ही मुश्किल है मगर ये सच है। जावेद ने हाल ही में इस किस्से को सुनाया है। उन्होंने Gloss Etc से बात करते हुए कहा कि ‘शाहरुख खान मैनेजर उनके पास गया और कहा कि कॉन्ट्रेक्ट साइन करना है। एक्टर ने तुरंत हां कर दिया। इस पर मैनेजर की ओर से पूछा गया कि वो इसके लिए फीस क्या लेंगे?’ इसके बाद जावेद का जवाब काफी मजेदार था।
जावेद शेख ने बताई वजह
पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर जावेद शेख ने मैनेजर को जवाब दिया और कहा कि ‘वो इसके लिए फीस नहीं लेंगे। वो इसे खुद के लिए गर्व की बात मानते हैं कि उन्हें इस मूवी में शाहरुख खान के पिता के रोल के लिए चुना गया है। इंडिया में कई एक्टर्स हैं, जिन्हें इसमें काम करने के लिए चुना जा सकता था और वो लोग मना भी नहीं करते। लेकिन शाहरुख और फराह ने उन्हें चुना इसे वो गर्व की बात मानते हैं। इसलिए उन्होंने इसके लिए फीस लेने से ही साफ इनकार कर दिया।’
टीम ने खुद तय की फीस
जावेद अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि ‘मैनेजर के साथ उनकी काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद एक्टर ने मैनेजर कह दिया कि वो जाकर शाहरुख खान से कह दें कि जावेद इस फिल्म के लिए एक रुपए लेंगे।’ ये काफी हैरान करने वाला था। मैनेजर को भी यकीन नहीं हुआ तो उन्होंने फिर कहा कि ‘मजाक नहीं कर रहे हैं।’ इन बातों के सिलसिले के बाद फिल्म की टीम ने पाकिस्तानी एक्टर की फीस खुद तय की और जब उन्हें बतौर फीस पहला चेक मिला तो वो हैरान रह गए थे।
FAQs
Q.1 शाहरुख खान इतने अमीर कैसे हो गए?
शाहरुख खान बॉलीवुड एक्टर हैं और वो अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं।
Q.2 शाहरुख ने कितने पुरस्कार जीते हैं?
शाहरुख खान ने 14 फिल्मफेयर और अन्य पुरस्कार जीते हैं।
Q.3 शाहरुख खान के पास कुल कितने करोड़ की संपत्ति है?
शाहरुख खान की कुल संपत्ति 6289 करोड़ रुपये से अधिक है।