पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच के पिता अनवर अजीम ने कहा है कि वो चाहते हैं कि उनके बेटे वसीम जिसने कंदील की हत्या की है उसे गोली मार दी जाए। उन्होंने कहा कि, ” उसने मेरी बच्ची का गला घोट दिया। उसे देखते ही गोली मार देनी चाहिए।” एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंदील के माता-पिता ने अपने छोटे लड़के वसीम को सजा देने की मांग की है। वसीम ने कंदील के सोशल मीडिया पर बेहद बोल्ड पोस्ट और पिक्चर्स के चलते उसकी हत्या कर दी थी। अंजीम ने कहा कि उनकी बेटी उनकी सबसे अच्छी दोस्त थी। कंदील की मां ने कहा कि कंदील उनके साथ अपनी सारी बातें शेयर करती थी। वो मुझसे कहा करती थी कि आपकी बेटी बहुत मेहनत कर रही है और वो बहुत आगे जाएगी।

कंदील के मां ने दावा किया है जिस रात कंदील की हत्या की गई उस रात उन्हें और उनके पति को बेहोशी की दवा दी गई थी। उन्होंने कहा, ” उस रात मै और मेरे पति को गहरी नींद में सो रहे थे। हमने दूध पीया जिसमें नींद की दवाई मिलाई हुई थी। सुबह जब मैंने कंदील को नाश्ते के लिए बुलाया तो वो उठी ही नहीं। कंदील की मां ने उसके शव के बारे में बताते हुए कहा कि उसके पूरे चेहरे पर चोट के  निशान थे। उसकी जीभ काली थी और उसके होठ भी काले दिख रहे थे। कंदील बलोच की

qandeel baloch, qandeel baloch death, controversial pakistani model
कंदील को ‘पाकिस्तानी आईडल’ में भी देखा जा चुका है। (फोटो- फेसबुक)

 

qandeel baloch, qandeel baloch death, controversial pakistani model
कंदील की शादी हो चुकी थी। उन्होंने पति से लड़ाई के बाद उसे छोड़ दिया था। यह खुलासा हाल ही में हुआ था।(फोटो- फेसबुक)
qandeel baloch, qandeel baloch death, controversial pakistani model
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान की जीत पर स्ट्रिप डांस करने का वादा किया था।(फोटो- फेसबुक)