जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ, जिसमें 28 लोगों की जान चली गई। इस पर बॉलीवुड, टीवी समेत कई स्टार्स ने रिएक्ट किया। अब इस पर पाकिस्तानी एक्टर्स का भी रिएक्शन आया है। फवाद खान, हनिया आमिर से लेकर मावरा हुसैन समेत कई पाक स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना रिएक्शन दिया।
हानिया आमिर ने किया ये पोस्ट
हनिया आमिर पाकिस्तान का एक जाना-माना नाम हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने अभिनय को लेकर भारत में भी सुर्खियों में रही हैं। यहां तक कि सिंगर बादशाह के साथ भी उनका नाम कई बार जोड़ा गया। अब हानिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर पहलगाम में हुए हमले पर अपना रिएक्शन दिया है। पाक एक्ट्रेस ने लिखा, “कहीं भी कोई भी ट्रेजडी हो, वो सभी के लिए ट्रेजडी होती है।
जो हाल ही में हमला हुआ है उससे प्रभावित निर्दोष लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। दुख में, दर्द में और उम्मीद में हम एक हैं। जब मासूम लोगों की जान जाती है, तो दर्द सिर्फ उनका नहीं होता है, ये हम सभी का होता है। चाहें हम कहीं से भी आए हों, दुख एक ही भाषा बोलता है।”
फवाद खान ने किया रिएक्ट
बता दें कि FWICE के बैन हटाने के बाद फवाद खान एक बार फिर बॉलीवुड में काम करने जा रहे थे। उनकी और वाणी कपूर की मूवी ‘अभीर गुलाल’ जल्द रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस हमले के बाद इसकी रिलीज टल सकती है। इसी बीच फवाद ने इस पर दुख जताया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा, “पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर से दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं। हम इस मुश्किल समय में उनके परिवार के लिए ताकत और स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं।”
मावरा हुसैन ने किया पोस्ट
वहीं, बॉलीवुड मूवी ‘सनम तेरी कसम’ में काम कर चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने भी पहलगाम हमले पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, “प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। किसी एक के खिलाफ आतंकवाद का कृत्य सभी के खिलाफ आतंकवाद है। दुनिया को क्या हो रहा है।” वहीं, मनोज मुंतशिर ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने क्या कहा ये जानने के लिए इस खबर को विस्तार से पढ़ें।