95वें एकेडमी अवॉर्ड का आगाज हो गया है। इस बार भारत के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स काफी अहम हैं। ऑस्कर 2023 भारत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। जहां आरआरआर पर सब की निगाहें टिकी हुई हैं। तो वहीं बेस्ट डॉक्युमेंट्री की श्रेणी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है।
ये देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। इस फिल्म को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के रहने वाले एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं। इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच के बॉन्ड को दिखाया गया है।
‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीता अवार्ड
भारत की ओर से इस साल तीन फिल्मों को शामिल किया गया था। जिसमें शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स भी शामिल थी। फिल्म के साथ इस कैटेगरी में हाउलआउट, हाऊ डू यू मेजर अ ईयर, द मारथा मिचेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर ऐट द गेट जैसी फिल्मों को शामिल किया गया था जिसमें द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर दिया गया है। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि ये भारत के इतिहास में ऑस्कर्स जीतने वाली पहली फिल्म बन गई है।
कौन हैं कार्तिकी गोंजाल्विस
बता दें कि द एलिफेंट व्हिस्परर्स की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस एक सोशल डॉक्युमेंट्री फोटोग्राफर और फिल्ममेकर हैं। ये गुनीत की दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उनकी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
इस को 8 दिसम्बर 2022 को रिलीज किया गया था। 39 मिनट की इस इंडियन अमेरिकन शॉट डॉक्युमेंट्री फिल्म में एक कपल और उनके बेबी एलिफेंट से बॉन्डिंग की कहानी को शानदार तरीके से दिखाया गया है।
क्या है फिल्म की कहानी
बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो तो इसमें बोम्मन और बेल्ली नाम के एक कपल की कहानी को दिखाया गया है। रघु नाम के एक एलिफेंट बेबी की ख्याल रखते हैं और उसके साथ रहते हैं। फिल्म एनिमल अवेयरनेस को बढ़ावा देती है। हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने भी इस डॉक्यु ड्रामा देखा और इसकी जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। बता दें कि इस साल द एलिफेंट व्हिस्परर्स के अलावा, एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर आरआरआर से विश्व स्तर पर वायरल नाटू नाटू को ऑस्कर से सम्मानित किया गया है।
