अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ को सनी देओल की ‘गदर 2’ के साथ रिलीज किया गया था। फिल्म ने क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस तो पा लिया मगर ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। ये महज 6 दिन में 100 करोड़ के कलेक्शन को भी पार नहीं कर पाई है। जबकि इसका धमाकेदार प्रमोशन भी किया गया। लेकिन, इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नहीं देखने के लिए मिला। भले ही इसकी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी है मगर मूवी ने ‘गदर 2’ और ‘जेलर’ के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है।
अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ के छठे दिन और टोटल कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सचनिक की शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो इसने छठे दिन यानी कि बुधवार को 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही इंडिया में इसका कुल कलेक्शन 80.02 करोड़ हो गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 99.3 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में आप देख सकते हैं कि फिल्म अभी तक 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री नहीं मार पाई है।
इसके साथ ही अगर अक्षय की फिल्म के हर दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने पहले दिन 10.26 करोड़, दूसरे दिन 15.3 करोड़, तीसरे दिन 17.55 करोड़, चौथे दिन 12.06 करोड़ और पांचवे दिन 17.10 करोड़ का बिजनेस किया है। आपको बता दें कि इसका कुल बजट 150 करोड़ रुपए है। अब 6 दिन के बाद ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने को तैयार है।
बॉक्स ऑफिस पर क्यों है ‘OMG 2’ की धीमी रफ्तार?
बॉक्स ऑफिस पर ‘OMG 2’ की धीमी रफ्तार की बात की जाए तो इसकी वजह फिल्म को मिले ‘A’ सर्टिफिकेट को माना जा रहा है। इसकी वजह से इसे केवल 18 की उम्र से ज्यादा वाले लोग ही देख सकते हैं। ऐसे में अब इसे देखने के लिए फैमिली नहीं जा पाएगी। ऐसे में लोगों के पास दूसरा ऑप्शन ‘गदर 2’ और ‘जेलर’ का मिल जा रहा है, जिसकी वजह से लोग उन्हें देखना पसंद कर रहे हैं।