Nysa Devgan’s New Year Party: नीसा देवगन इन दिनों दुबई में हैं और दोस्तों के साथ न्यू ईयर की पार्टी कर रही हैं। पहले भी न्यू ईयर की एक पार्टी की तस्वीरें सामने आई थीं, अब कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें नीसा देवगन डीप नेक वाली ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। नेचुरल मेकअप में नीसा बेहद प्यारी लग रही हैं, नीसा के साथ उनके दोस्त भी हैं। मगर नीसा को उनके बोल्ड लुक की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि आज कल की टीनएज लड़कियों में मासूमियत नहीं बची है। वहीं कई लोग अजय देवगन और काजोल को भी ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
ओरहान ने शेयर कीं तस्वीरें
रविवार को, ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्हें नीसा देवगन, अरहान शेट्टी और अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जा सकता है। उनके साथ पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को भी पार्टी करते देखा जा सकता है। कैप्शन में ओरहान ने लिखा, “सभी अच्छी चीजों का अंत क्यों होना चाहिए।
यहां देखिए तस्वीरें



अक्सर नीसा के साथ नजर आता है उनका खास दोस्त ओरी
नीसा देवगन को अक्सर ओरहान अवतरमणि के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है। दोनों क्रिसमस पार्टी, थैंक्स गिविंग पार्टी में भी साथ नजर आए थे।
इससे पहले 2022 में नीसा ओरहान के साथ यूरोप भी गई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी यूरोपीय डायरी से कई तस्वीरें साझा कीं जिनमें उन्हें इटली, एम्स्टर्डम जैसी कई जगहों पर देखा गया था।
काजोल-अजय की बेटी हैं नीसा
नीसा देवगन, अजय देवगन और काजोल की बेटी हैं। उनका एक छोटा भाई युग भी है।