सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर के बारे में हर कोई जानता है। ये जोड़ी 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के वक्त खूब पसंद की गई थी। मगर इनका ब्रेकअप काफी खराब नोट पर हुआ। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली और कभी साथ काम नहीं किया। वैसे तो सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है, मगर ऐश्वर्या के साथ उनके डर्टी ब्रेकअप के कई किस्से हैं। ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर कई आरोप भी लगाए, हालांकि सलमान ने कभी उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा।

ऐश्वर्या ने सलमान को पजेसिव और हिंसक भी बताया था। इसके अलावा ये भी बताया गया है कि एक बार जब ऐश्वर्या शूट से घर आकर सो गईं और उन्होंने सलमान के फोन नहीं उठाए तो वो आधी रात को उनके घर पहुंच गए और गुस्से में तोड़फोड़ करने लगे। सलमान को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने एक्ट्रेस की फ्लैट की खिड़की के शीशे और फर्नीचर तोड़े दिए थे। इसके बाद ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। ऐसे ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और फिर वो कभी एक फ्रेम में नजर नहीं आए।

मगर ऐश्वर्या राय इकलौती नहीं हैं जिन्होंने सलमान के साथ काम करने से इनकार किया। बल्कि किसी ना किसी कारण कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भाईजान के साथ फिल्म का ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया। इनमें दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है और कहा जाता है कि उन्होंने रणवीर सिंह के कारण ऐसा किया था।

दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी ‘प्रेम रतन धन पायो’

साल 2015 में आई सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ पहले दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी। लेकिन उन्हें इसकी कहानी पसंद नहीं आई और उन्होंने ऑफर नहीं लिया। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया जाता है कि सलमान और रणवीर के बीच टशन के कारण दीपिका ने फिल्म के लिए मना कर दिया था।

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी थी सलमान की फिल्म

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ में पहले प्रियंका चोपड़ा थीं, लेकिन उन्होंने बाद में वो फिल्म छोड़ दी। पहले वो फिल्म के लिए हां कर चुकी थीं और जब अपने कुछ पर्सनल कारणों से प्रियंका ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया तो सलमान काफी नाराज हुए। उन्होंने कसम खा ली कि वो कभी दोबारा प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि प्रियंका ने कुछ और ही कहा था। “द स्काई इज पिंक” फिल्म की की रिलीज के वक्त एक इंटरव्यू में प्रियंका ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके साथ कोई विवाद नहीं है।

कंगना ने सलमान को लेकर कही थी ये बात

कंगना रनौत जो बॉलीवुड पर अक्सर निशाना साधती हैं, उन्होंने एक बार सलमान को लेकर भी कहा था कि वो फिल्म का सारा क्रेडिट खुद लेते हैं। कंगना ने कहा था कि उन्होंने कभी सलमान के साथ काम करने की कोशिश नहीं की, क्योंकि वो सारी वाहवाही ले लेते हैं। दोनों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है, सलमान ने कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की तारीफ की थी। मगर हाल ही में ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले प्रेस मीट के दौरान सलमान ने नेपोटिज्म पर सवाल पूछे जाने पर कंगना को लेकर  जो बयान दिया वो काफी चर्चा में है। सलमान ने कहा था कि अगर कंगना के बच्चों होंगे तो उन्हें राजनीति या फिल्मों में नहीं आना चाहिए, उन्हें कुछ और करना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड के वो एक्टर्स जो बन गए कट्टर दुश्मन, दिलीप कुमार और राज कुमार ने तो साथ काम ना करने की खा ली थी कसम

सोनाली बेंद्रे ने क्यों बनाई दूरी?

साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दौरान हुए काला हिरण शिकार केस में सलमान खान के साथ-साथ सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी, तब्बू के खिलाफ भी शिकायत की गई थी। हालांकि बाद में सलमान खान के अलावा बाकी सभी को बरी कर दिया गया था। मगर उसके बाद सलमान और सोनाली ने कभी साथ काम नहीं किया। बताया जाता है कि सोनाली ने उस केस के बाद सलमान खान के साथ फिल्म करने से परहेज किया।

ट्विंकल खन्ना

1998 में आई फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में सलमान खान के साथ काजोल थीं। मगर पहले ये फिल्म ट्विंकल खन्ना को ऑफर हुई थी और उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे का कारण क्या था वो किसी को नहीं पता, लेकिन ट्विंकल ने सलमान खान के साथ काम करने का मौका खुद छोड़ दिया था।