टीवी सीरियल अनुपमा में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नितिश पांडे का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात 23 मई को कार्डियक अरेस्ट के कारण दम तोड़ दिया। वह मजह 51 साल के थे। नीतीश पांडे के मौत की खबर को राइटर सिद्धार्थ नागर ने पुष्टि की है। नितेश पांडे का पोस्टमॉर्टम करने के लिए बॉडी को नासिक ले जाया गया है।

उसके बाद उन्हें मुंबई लाया जाएगा और 25 मई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से मनोरंजन जगत को गहरा सदमा लगा है। नितेश पांडे लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा थे और उन्हें आए दिन अनुपमा शो में देखा जाता था।

नितेश पांडे 50 से ज्यादा सीरियल्स में अभिनय कर चुके थे। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती थी। उनकी प्रोफेशनल लाइफ बहुत ही दमदार रही थी लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे हैं। एक्टर अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। अभिनेता ने दो शादियां की हैं। आज हम आपको उनकी दोनों पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

एक्टर ने साल 1998 में की थी पहली शादी

दिवंगत एक्टर नितेश पांडे की शादीशुदा जिंदगी सुर्खियों का हिस्सा रही थी। नितेश पांडे ने दो शादियां की थीं। नितेश पांडे ने साल 1995 में टीवी की दुनिया से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में पहली शादी की थी। नितेश पांडे की पहली पत्नी का नाम अश्विनी कालसेकर है। लेकिन अश्विनी कालसेकर और नितेश पांडे की शादी ज्यादा नहीं चली। शादी के चार साल बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। साल 2002 में दोनों कुछ कारणों से अलग हो गए थे। अश्विनी कालसेकर भी काफी शानदार एक्ट्रेस हैं। वह रोहित शेट्टी की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

नितेश पांडे ने अर्पिता पांडे से की थी दूसरी शादी

अश्विनी कालसेकर से अलग होने के बाद उन्होंने साल 2023 में फेमस टीवी एक्ट्रेस अर्पिता पांडे संग शादी रचाई थी। नितेश पांडे और अर्पिता पांडे ने जी टीवी के शो ‘जुस्तजू’ में साथ काम किया था। यही से दोनों के प्यार की कहानी शुरू हुई थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।