Khesari Lal Yadav, Monalisa Hit Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस मोनालिसा का हाल ही में के गाना आया है। आते ही इस गाने को भोजपुरी फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। भोजपुरी गाना ‘खाली बतिया से काम नहीं चली ऐ’ का विडियो यूट्यूब पर हाल ही में रिलीज किया गया है। गाने में मोनालिसा और खेसारी लाल बारिश में भीगते नजर आ रहे हैं। मानसून को ध्यान में रख कर इस गाने को बनाया गया है। दोनों भोजपुरी स्टार्स गाने में धमाकेदार रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ दिखाई दे रहे है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। खेसारी इस वक्त एक के बाद एक अपनी म्यूजिक वीडियो से फैंस का दिल लुभा रहे हैं। साथ ही वह लगातार फिल्में भी कर रहे हैं। इंटरनेट पर आए दिन खेसारी के गानों की धूम मची रहती है। कुछ वक्त पहले ही उनका एक और गाना सोशल मीडिया पर लोगों की पसंद में शुमार हो गया था। इस गाने को लोगों ने बार-बार देखा। इस गाने में भी भोजपुरी की हॉट अदाकारा मोनालिसा खेसारी के साथ डांस करती दिखी थीं।

गाने में खास बात ये थी कि खेसारी भोजपुरी गाने में फीमेल गेटअप में नजर आए थे। खेसारी के इस वीडियो को अब तक 4,313,304 व्यूज मिल चुके हैं। तो वहीं इसके पहले भी खेसारी लाल यादव का एक गाना भतार अइहें होली के बाद और सरसो के सगिया भी जमकर वायरल हुआ था।

बता दें, खेसारी लाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हर सोशल प्लैटफॉर्म पर खेसारी लाल के अच्छ खासे फॉलोअर्स हैं । खेसारी लाल को इंस्टाग्राम पर 239,114 लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर पर खेसारी की मौजूदगी नहीं है। फेसबुक की बात करें तो उनको कुल 814,797 लोग फॉलो करते हैं।
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)