बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को टिकट दे दिया है। अब वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव को टिकट दिया है। ऐसे में नेहा सिंह राठौर कोई टिप्पणी न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। नेहा ने एक्स पर लिखा है कि कोई महाअश्लील है कोई दर छिछोरा है, लेकिन इन सब को विधायक बनना है।
इसके साथ ही बिहार चुनाव की तैयारियां के बीच भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें चार भोजपुरी स्टार्स भी शामिल हैं। पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को स्टार प्रचारक बनाया गया है। नेहा सिंह राठौर ने एक भोजपुरी गाना शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने खेसारी लाल का गाना शेयर किया है, लेकिन घेरा उन्होंने सबको है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
नेहा ने एक्स पर एक गाना शेयर किया है, जिसके बोल हैं ‘ओठलाली से रोटी बोर के’ और इसके साथ लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, “कोई महाअश्लील है…कोई दर छिछोरा है… लेकिन इन सब को विधायक बनना है। जनता की सेवा किए बिना ये लोग जी नहीं पा रहे…सांस उखड़ रही है…बेचैनी बढ़ रही है…ये बिहार को लंदन बनाकर ही मानेंगे। अब असली परीक्षा जनता की है…और उसे ये साबित करना ही होगा कि वो मूर्ख नहीं है।”
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में भोजपुरी कलाकारों का जलवा, भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल ये 4 सुपरस्टार
इसके बाद नेहा सिंह राठौर ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “रंगबिरंगे उम्मीदवारों के नाम के पीछे बिहार के असली मुद्दे गायब हो रहे हैं। बिहार के असली मुद्दे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, खराब स्वास्थ्य सुविधाएं, जहरीली शराब और अपराध हैं। इन मुद्दों को भूलकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मत मारिएगा।”
यह भी पढ़ें: Rise And Fall Winner: अशनीर ग्रोवर के शो को मिला विनर, इस एक्टर ने ट्रॉफी के साथ जीती मोटी प्राइज मनी
10 अक्टूबर को भी नेहा ने बिहार चुनाव को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, “बिहार चुनाव करीब आते ही तमाम गायक-गायिकाओं को विधायक बनने की तलब लगने लगी है। अब तक इन्हें बेरोजगारी और पलायन नहीं दिख रहा था या लाठी खाते विद्यार्थी नहीं दिख रहे थे? गिरते पुलों, जहरीली शराब से हुई मौतों और अस्पताल के बाहर मरते मरीजों पर क्यों चुप थे? अब तक कहां थे?”