देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया, उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आज यानी शनिवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन अब उनके स्मारक को लेकर सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, कई नेता चाहते थे कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के पास हो और वहीं उनकी स्मारक भी बनवाया जाए।

हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर हुआ। हालांकि, केंद्र सरकार उनका स्मारक बनवाएगी और उनका स्मारक स्थल कहां पर बनेगा यह अगले 3-4 दिन में तय कर लिया जाएगा। अब इस पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने तंज कसा है।

Sikandar Teaser: ‘सुना है, मेरे पीछे बहुत लोग पड़े हैं’, खतरनाक एक्शन अवतार में दिखाई दिए सलमान खान, रिलीज हुआ ‘सिकंदर’ का धमाकेदार टीजर

नेहा ने किया ये ट्वीट

नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि देश के इकलौते सिख प्रधानमंत्री के लिए एक समाधि स्थल का भी इंतजाम नहीं होना शर्मनाक तो है, लेकिन इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। विद्वान सदा जाहिलों की आँखों में चुभते ही रहे हैं। अब उनका ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

नेहा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि डॉ मनमोहन सिंह महात्मा थे, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क तो उसे पड़ेगा जो राजशाही भोगकर उसी ‘बोधघाट’ पर जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही अनुचित किया है सरकार वालों ने। इसके बाद नेहा ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अपने बुजुर्गों का ये हश्र कर दिया उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है। सिख समुदाय से देश के पहले प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के लिए इस सरकार से और क्या अपेक्षा की जा सकती है।

बता दें कि नेहा सिंह राठौर भाजपा सरकार और उनसे जुड़े लोगों पर कटाक्ष करती रहती हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाक होकर अपनी राय रखते हुए नजर आती हैं। इससे पहले नेहा ने डॉलर के आगे रुपये की वैल्यू गिरने पर भी तंज कसा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें