मशहूर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नेहा ने सरकार से सवाल उठाते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब माँगते हुए वीडियो पोस्ट किया था, जो पाकिस्तान में वायरल हो गया। इसके बाद देश के कई हिस्सों में नेहा के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गईं।
अब नेहा सिंह राठौर ने एक नया पोस्ट किया है और सरकार से फिर सवाल उठाए हैं।
नेहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:
“बीएसएफ़ के जवान पूर्णम साहू एक सप्ताह से पाकिस्तान के कब्जे में हैं। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और अपने पति को वापस लाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
उनका साथ दीजिए… उनकी आवाज़ बनिए।
ये काम हमें और आपको ही करना होगा… भाजपा और आईटी सेल के पास गाली-गलौज के दूसरे काम हैं।”
इसके साथ ही नेहा ने एक और पोस्ट में लिखा:
“आइए… देखिए भाजपा की देशभक्ति।
हमारा एक फौजी भाई अभी तक पाकिस्तान की गिरफ्त में है… लेकिन किसी भाजपाई के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।
ये लोग मुझे बदनाम करने के लिए लाखों ट्वीट कर सकते हैं, लेकिन देश के जवान को बचाने में इनका कोई इंटरेस्ट नहीं है।
शर्म करो।”
नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
28 अप्रैल को लखनऊ के हजरतगंज थाने में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उनके पोस्ट से विशेष धर्म समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थीं और इससे देश में सांप्रदायिक तनाव फैल सकता था।
अभय प्रताप सिंह नामक व्यक्ति ने नेहा के खिलाफ शिकायत दी थी।
‘फक्र की बात है कि…’, पहलगाम आतंकी हमले पर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- ‘शर्मनाक है’
नेहा सिंह राठौर पर क्यों दर्ज हुई FIR?
- नेहा ने 3 वीडियो साझा किए थे, जिनमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को सरकार की विफलता बताया।
- उन्होंने आशंका जताई थी कि सरकार इस हमले का इस्तेमाल बिहार चुनाव में वोट बटोरने के लिए कर सकती है।
सोशल मीडिया पर जब नेहा सिंह राठौर को “देशद्रोही” करार दिया जाने लगा, तो उन्होंने एक और पोस्ट कर सफाई दी:
“पूरी भाजपा नेताओं के जितने बच्चे फौज में होंगे, उससे ज्यादा तो मेरे अपने परिवार के लोग सेना में अपनी जान दांव पर लगा चुके हैं…
लेकिन आज भाजपा का आईटी सेल मुझे देशद्रोही कह रहा है क्योंकि मैं बिना डरे सवाल पूछती हूं।
प्रधानमंत्री से सवाल पूछना देशद्रोह है क्या?”
Padma Awards 2025: अजित कुमार, अरिजीत सिंह और शेखर कपूर समेत इन 17 कलाकारों को मिला पद्म पुरस्कार
कौन है नेहा सिंह राठौर?
नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले की एक लोक गायिका हैं, जो भोजपुरी भाषा में गाने गाती हैं। नेहा बिहार में का बा?, UP में का बा? और UP में का बा? पार्ट -2 जैसे वायरल गानों से चर्चा में आई थीं। इन गानों के की वजह से नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस भी दर्ज हुए थे। साल 2022 में नेहा सिंह राठौर ने हिमांशु सिंह से शादी की।