पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। इसी बीच अब पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र परिषद की अध्यक्षता दे दी गई है। ये बात किसी को पसंद नहीं आ रही है और हर कोई ये सवाल कर रहा है कि आखिर ये हुआ कैसे। इस मामले में सियासी बवाल भी शुरू हो चुका है, ऐसे में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर कैसे पीछे रहें। उन्होंने भी पीएम मोदी को घेर लिया है। नेहा ने X पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी से सवाल किया है।

नेहा ने इस खबर को शेयर करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि क्या ये ही दिन दिखाने के लिए वो पीएम बने थे। नेहा ने लिखा, “कहां हैं मोदीजी? देश को यही दिन दिखाने के लिए देश के प्रधानमंत्री बने थे आप? आपका तो पता नहीं लेकिन इस वक्त मुझे बहुत अपमानित महसूस हो रहा है। सारी चालाकी देशवासियों के साथ ही करेंगे? कहां हैं आपके चाणक्य और आंख से बिजलिया निकालने वाले मंत्री?”

नेहा की इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने कमेंट किए हैं। कुछ ने उन्हें ट्रोल किया है, वहीं कुछ को उनका प्वाइंट ठीक लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, “पिछले 15 साल में पता नहीं क्या क्या परसेप्शन बनाए गए विश्व गुरु, गुरु घंटाल, paw paw ने बार रुकवा दी। मोदी है तो मुमकिन है। इन सबके बावजूद भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष पाकिस्तान बन गया। पर अंधभक्तो को ये बात अभी भी समझ नहीं आएगी।”

“तबाह होते हुए भी तबाही नहीं दिखती अंधभक्ति ऐसी बीमारी है जिसकी दवा नहीं बिकती।” दूसरे यूजर ने लिखा, “जब भारत की आवाज़ दुनिया में मजबूत होनी चाहिए थी, तब पाकिस्तान जैसी देश को मिला UNSC में नेतृत्व का मौका। ये किसकी कूटनीतिक विफलता है? क्या यही है 56 इंच का दावा? क्या यही है विश्व गुरु बनने का सपना? पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़त और भारत के हिस्से में चुप्पी।”

इसके बाद नेहा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “भाजपा सरकार में विकास तो खूब हुआ है, लेकिन पाकिस्तान का। कल पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बन गया। इसी साल जनवरी में उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य भी चुना गया था। अमेरिका पाकिस्तान के साथ है और रूस चीन के साथ। हमारे साथ कौन है?”