लोकगायिका नेहा सिंह राठौर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं और कई बार उनके बयान उन्हें मुसीबत में डाल देते हैं। पहलगाम हमले पर भी नेहा सिंह राठौर ने कई बयान और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। सरकार के खिलाफ ट्वीट करने की वजह से लोगों ने उनपर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। दिक्कत तब बढ़ी जब पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर के वीडियो शेयर किए जाने लगे। जिसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों से नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की गई थी। मगर इस मांग को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
नेहा के खिलाफ अयोध्या कोर्ट में देशद्रोह के केस दर्ज कराने की मांग की गई थी मगर आयोध्या कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया है। अभी लखनऊ कोर्ट में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देशद्रोह का मामला लंबित है, इसकी सुनवाई 12 मई को होनी है। आयोध्या कोर्ट से तो नेहा सिंह राठौर को राहत मिल गई है और अब लखनऊ में नेहा सिंह राठौर को अपना पक्ष रखना है।
आयोध्या में दाखिल परिवाद खारिज होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए वीडियो शेयर किया है। नेहा ने वीडियो में कहा है कि सवाल पूछना नागरिक की जिम्मेदारी है। नेहा ने कहा कि लोगों को गलतफहमी हो जाती है और वो देश और सरकार को एक समझ लेते हैं। जनता का काम सरकारों से सवाल पूछना है।
इस बीच नेहा सिंह राठौर ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए भारतीय सेना की स्ट्राइक पर भी रिएक्शन दिया है। नेहा सिंह राठौर ने लिखा है- एक चुटकी सिंदूर की ताकत देख ली आतंकवादियों। यहां क्लिक करके आप ये खबर पूरी पढ़ सकते हैं।