पहलगाम आतंकी हमले पर किये गए विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को फिलहाल राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके लिए गायिका ने सर्मथन करने वालों का आभार व्यक्त किया, लेकिन फिर सरकार के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए मोदी सरकार और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

उन्होंने जब उनके खिलाफ गिरफ्तारी की खबरें आ रही थी, तब एक गीत बनाया था। जिसे एक बार फिर से नेहा ने एक्स पर शेयर किया है। गाने के बोल हैं- “औरत पे जोर दिखाए ये कैसा मर्दाना… साहेब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना। बात-बात पे ये एफआईआर करवाना….साहेब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना। छोटी-छोटी बातों पे हो जाते हैं वो फायर.. अमेरिका के कहने पे कर देते सीजफायर। दुनियाभर में भारत का नाक कटवाना, साहेब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना। कश्मीर से कन्याकुमारी तक बयार बा। देशवा में हमरा पे दर्ज FIR बा..! मान जाओ साहेब हमको गाने दो न गाना। साहेब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना…”

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बात-बात पे साहेब FIR करवाना। साहेब छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना।” इसी ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, “मुझे गाली दी जाये या अपमानित किया जाए… प्रदेश पुलिस कुछ नहीं कहेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को भी मेरे साथ हो रहे इस दुर्व्यवहार से कोई फर्क नहीं पड़ता।” उन्होंने ये स्क्रीनशॉट इसलिए शेयर किया क्योंकि उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने भद्दा कमेंट किया था।

यह भी पढ़ें: ‘पुरुषों को स्ट्रॉन्ग औरतें पसंद नहीं’- नीना गुप्ता ने कहा 95 परसेंट मर्द चाहते हैं मजबूर महिलाएं

नेहा की पोस्ट पर तमाम लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने उनका समर्थन किया है, मगर ज्यादातर लोग उन्हें सरकार के खिलाफ बोलने के लिए खरी-खोटी सुना रहे हैं। नेहा के ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप? एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद से सुर्खियों में है कपल

क्यों कानूनी पचड़ों में फंसी हैं नेहा सिंह राठौर?
2025 के पाहलगाम आतंकवादी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल-मीडिया पोस्ट और वीडियो में केंद्र सरकार, पुलिस कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई सवाल किए थे। शिकायत के आधार पर लखनऊ के हजरतगंज थाना में उन पर ऐसी टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया कि जिनसे “देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना को खतरा” हो सकता है, और सार्वजनिक शांति भंग होने का जोखिम बन सकता है।