Entertainment News Highlights 29th march 2023: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा से हाल ही में दिए इंटरव्यू में आरआरआर को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म कहे जाने पर फिल्म को गलती से तमिल फिल्म बता दिया। पूर्व शार्क टैंक के जज अश्नीर ग्रोवर के पिता का निधन हो गया। ‘भोला’ कल 30 मार्च को रिलीज हो रही है, उससे पहले आज अजय देवगन ने ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनका जल्द ही तलाक होने वाला है क्योंकि एक्टर ने उनसे सेटलमेंट के लिए बात की है। लेकिन आलिया का उनका कहना है कि वह अपने बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ेंगी। मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें।

Live Updates
17:20 (IST) 29 Mar 2023
'भोला' की रिलीज से एक दिन पहले अजय देवगन दे रहे हैं फैंस के सवालों के जवाब

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' बड़े पर्दे पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है।

1641042766959353857

13:50 (IST) 29 Mar 2023
सुहाना खान को फ्लाइग किस करते नजर आए अगस्त्य नंदा

अहाना शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ की बर्थडे पार्टी में पहुंची सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को साथ देखकर एक बार फिर उनके अफेयर की चर्चा तेज हो गई। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अगस्त्य सुहाना खान को फ्लाइंग किस देते नजर आए। देखिए वीडियो।

13:44 (IST) 29 Mar 2023
70 की उम्र में अशनीर ग्रोवर के पिता का निधन

'शार्क टैंक इंडिया 1' के जज अशनीर ग्रोवर ने अपने फैंस के साथ एक दुखद खबर शेयर की और बताया कि उनके पिता का निधन हो गया है। उनकी उम्र 70 साल थी और वो एक चार्टर अकाउंटेंट थे।

13:43 (IST) 29 Mar 2023
तलाक की खबरों के बीच दीपिका-रणवीर का क्यूट वीडियो आया सामने

पिछले कुछ दिनों से यह खबर चर्चा चल रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तलाक लेने वाले हैं। इनके बीच कुछ सही नहीं चल रहा। इन सबके बीच एक वीडियो सामने आया है जिससे ये साफ हो रहा है कि सब सही है।

11:09 (IST) 29 Mar 2023
ऑस्कर विनिंग जेसिका चेस्टर 'द सावंट' में नजर आएंगी

हॉलीवुड एक्ट्रेस और ऑस्कर विजेता जेसिका चेस्टन जल्द ही एप्पल की वेब सीरीज द सावंट में आएंगी नजर आएंगी।

11:03 (IST) 29 Mar 2023
राघव चड्ढा संग सगाई के सवाल पर शरमाईं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां मीडिया ने उनसे आप नेता राघव चड्ढा संग सगाई की खबरों पर सवाल किया इस पर एक्ट्रेस बिना कुछ जवाब दिए आगे बढ़ गईं। यहां पढ़ें पूरी खबरे...

09:59 (IST) 29 Mar 2023
कंगना रनौत को देवी बनाकर फैन ने उतारी आरती

एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कंगना की आरती उतारी जा रही है।

09:57 (IST) 29 Mar 2023
रतन टाटा का किरदार क्यों निभाना चाहते हैं जिम सर्भ?

रॉकेट बॉयज़ फेम जिम सर्भ ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया है कि वह रतन टाटा का किरदार निभाना चाहते हैं।

09:55 (IST) 29 Mar 2023
जल्द होगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया का तलाक

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनका जल्द ही तलाक होने वाला है क्योंकि एक्टर ने उनसे सेटलमेंट के लिए बात की है। लेकिन आलिया का उनका कहना है कि वह अपने बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ेंगी।