‘नागिन’ फेम टीवी की मशहूर अभिनेत्री आशका गोराडिया पिछले काफी समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। आशका गोराडिया ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। लेकिन उन्हें नागिन और एकता कपूर के कुसुम से ही असली पहचान मिली है।

अब हाल ही में 37 साल की अभिनेत्री ने अपने चाहने वालों के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंन मदर्स डे के मौके पर ये गुड न्यूज अपने फैन्स को एकदम अलग अंदाज में दी है। एक्ट्रेस शादी के 6 साल बाद पहली बार मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं और उन्हें शुभकानाएं दे रहे हैं।

आशका गोराडिया ने की अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा

आशका गोराडिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें समंदर के किनारे की रेतीली सतह और चप्पलें दिखाई दे रही हैं। इसके बाद दो योग मैट से तीन हो जाते हैं।

इस ऊपर लिखा हुआ है ‘बीच बेबी रास्ते में है। हम नवंबर 2023 में आने वाले सबसे बड़े तोहफे का इंतजार कर रहे हैं। हमें अपना प्यार दें। आशका और ब्रेंट। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा- ‘इस मदर्स डे पर – यह और भी खास हो जाता है! इस नवंबर हमारा परिवार और हमारा अभ्यास बढ़ जाएगा। आप हमें अपने प्यारभरे विचार भेजें क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी यात्रा शुरू कर रहे हैं!बीच बेबी ऑन द वे… होने वाले पैरेंट्स।

आशका और ब्रेंट की क्यूट लव स्टोरी

आशका और ब्रेंट की लव स्टोरी की बात करें तो ब्रेंट एक बिजनेसमैन और योग गुरु हैं. आशका और ब्रेंट को एक-दूसरे से तब प्यार हुआ, जब वह वेगास गई हुई थीं। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे।

मजेदार बात ये थी कि ब्रेंट को पहली नजर में ही आशका पसंद आ गई थीं। 4 साल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप मे रहने के बाद दोनों ने 2017 में शादी की थी। आशका गोराडिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में सीरियल ‘अचानक 37 साल बाद’ से की थी। इसके अलावा सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी काम किया था। इसके बाद वह बिग बॉल नच बलिए जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं।