बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक मुमताज ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। स्क्रीन पर राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी कमाल की लगती थी। आज भी उनकी फिल्में देख लो तो पुरानी यादें ताजा हो जाती है। मुमताज बेहतरीन अदाकारा तो थीं ही साथ ही उनकी खूबसूरती पर भी मरने वालों की कमी नहीं थी। इंडस्ट्री के लोग भी उन पर प्यार लुटाते थे। इसी में से एक फिल्ममेकर यश चोपड़ा थे, जो कइयों बार उनसे प्यार इजहार कर चुके थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन, उनका ये प्यार कभी पूरा नहीं हो पाया। इस बात का खुलासा खुद मुमताज ने किया है।
दरअसल, एक्ट्रेस मुमताज ने हाल ही में विक्की लालवानी से बात की और इस दौरान उन्होंने यश चोपड़ा को लेकर खुलासा किया कि वो उनसे प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन, मुमताज के दिल में उनके लिए दोस्ती के रिश्ते के सिवा कुछ नहीं था। अभिनेत्री ने बताया कि वो कभी भी यश चोपड़ा के प्रति रोमांटिक रूप से आकर्षित नहीं हुईं। इस इंटरव्यू में मुमताज से यश चोपड़ा के उनके पीछे पड़ने की खबर का सच पूछा गया तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया था कि उन्होंने एक बार नहीं बल्कि एक हजार पर उनसे शादी की बात कही होगी। लेकिन, वो उनसे प्यार नहीं करती थीं तो फिर शादी कैसे कर सकती थीं।
मुमताज हजार बार शादी के प्रस्ताव को क्लियर करते हुए कहा था कि ये तो उन्होंने मजाक में कहा लेकिन, यश चोपड़ा ने उनसे कई बार शादी के लिए कहा। अभिनेत्री ने बताया कि वो उनसे कहते थे ‘ऐ मोटी मैं तुझसे प्यार करता हूं, मुझसे शादी कर ले।’ इस पर मुमताज कहती हैं कि उनका मानना है कि किसी के साथ इतना गहरा रिश्ता जोड़ने के लिए प्यार होना जरूर है। उस व्यक्ति के साथ नजदीकी और केमिस्ट्री होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि अगर केमिस्ट्री नहीं है तो वो शादीशुदा जिंदगी कैसे चल सकती है और यही केमिस्ट्री उनके और यश चोपड़ा के बीच कभी नहीं थी।
यश चोपड़ा के निधन पर खूब रोई थीं मुमताज
इतना ही नहीं, मुमताज आगे यश चोपड़ा को लेकर बताती हैं कि एक निर्देशक और निर्माता के तौर पर वो उन्हें बेहद ही पसंद करती थीं। उससे आगे उनका रिश्ता कभी भी नहीं बढ़ा। वो लोगों को सेट पर काफी हंसाते रहते थे। अभिनेत्री बताती हैं कि जब उनका निधन हुआ तो वो लंदन में थीं और बहुत रोई थीं। निधन से पहले यश चोपड़ा ने उनको फोन भी किया था और उस पल को याद करते हुए मुमताज ने बताया कि निधन के कुछ समय पहले उन्होंने उन्हें फोन किया था और वादा मांगा था कि वो इसे देखेंगी। वहीं, एक्ट्रेस ने भी कहा था कि हां वो देखेंगी। लेकिन वो चले गए। ये उनके लिए काफी दुखद पल था।
अंत में मुमताज बताती हैं कि 2012 में यश चोपड़ा का निधन हो गया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘जब तक है जान’ थी। इसमें शाहरुख खान ने कटरीना कैफ के साथ लीड रोल प्ले किया था। उनका निधन इस फिल्म की रिलीज से ठीक पहले ही हुआ था।