फिल्मी दुनिया के सितारों के शौक भी निराले होते हैं। चाहे घर हो या गाडियां, फैंस को हर बात जानने की उत्सुकता रहती है। आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे ही कुछ सेलेब्स के पेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक के तमाम सितारों के पास कैट से लेकर डॉग जैसे पालतू जानवर हैं। सेलिब्रिटीज की तरह ही इनके पेट्स भी काफी हाई मेनटेनेंस हैं।

सोनू सूद को है अपने पेट से बेहद प्यार: सोनू सूद अक्सर अपने सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें जानवरों से भी बेहद प्यार है। उनके पास एक नहीं बल्कि कई डॉग्स हैं। जिन्हें वो बेहद प्यार करते हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने पेट्स के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।

पुलकित सम्राट: पुलकित सम्राट के पास हस्की ब्रीड का डॉग है। जिसे वो बहुत प्यार करते हैं। उनके डॉग का नाम ड्रोगो है, जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वह काम के बाद अपने डॉग के साथ खूब खेलते-कूदते हैं।

धनुष के पास हैं दो प्यारे पेट्स: धनुष ने पिछले साल ही दो प्यारे पेट्स को गोद लिया है। उनके डॉग्स साइबेरियन हस्की नस्ल के हैं, एक का नाम किंग और दूसरे का नाम कोंग है। अपने डॉग्स के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थीं।

विजय देवरकोंडा के पास है इस नस्ल का डॉग: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उन्हें अपने पेट से बहुत प्यार है। उनके पास भी साइबेरियन हस्की डॉग है। जिसका नाम स्टॉर्म है, वह उसे स्टॉर्म देवरकोंडा भी कहकर बुलाते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की काफी तस्वीरें देखने को मिलती हैं।

श्रद्धा कपूर के पास भी है डॉग: श्रद्धा कपूर के पास लाशा एप्सो नस्ल का डॉग है। जिसे वह खुद से भी ज्यादा प्यार करती हैं। उनके पेट का नाम शाइलो है। वह उसका जन्मदिन बकायदा केक काटकर मनाती हैं। वो उसे प्यार से बाबू भी बोलती हैं।

मलाइका अरोड़ा का डॉग है बेहद खास: मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने डॉग के साथ पपराजी के कैमरे में कैद होती हैं। वह उसे खुद टहलाने ले जाती हैं। वह अपने डॉगी से इतना प्यार करती हैं कि उनका बेटा भी उनसे सवाल करता है। वह पूछता है कि कास्पर (डॉग) को ज्यादा प्यार करती हैं या मुझे। जिसपर वो कही हैं कि उनके दो बेटे हैं।

जाह्नवी का पांडा है बहुत क्यूट: जाह्नवी के पेट का नाम पांडा है। वह उसे वॉक कराने के लिए ले जाती है और उसके साथ उनकी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी हैं। इसके साथ ही उनकी बहन भी खुशी भी अपने पेट के साथ वॉक पर देखी गई हैं।