Movies release in 2025: कोविड काल के बाद बॉलीवुड का बुरा हाल हो गया था, भीड़ के डर से लोग थिएटर नहीं जा रहे थे। मगर 2023 से बॉलीवुड की चांदी हो गई और अब बॉलीवुड की गाड़ी पटरी पर लौट चुकी है। 2023 के बाद 2024 में कई बेहतरीन फिल्में आईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस कमाल कर दिखाया। मनोरंजन के लिहाज से ये दोनों साल बेहतरीन रहे और अब 2025 भी बेमिसाल होने वाला है। आने वाले साल में एक के बाद एक दमदार फिल्में थिएटर में आने वाली हैं। ये वो फिल्में हैं, जिनके पहले या दूसरे पार्ट पहले ही आ चुके हैं और फैंस बेसब्री से अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। आज हम आपको इन फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं।
रेड 2
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी ‘रेड 2’ साल 2025 में रिलीज हो रही है। ये एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, रितेश देशमुख और वाणी कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 2025, फरवरी में थिएटर में आने वाली है, अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। ये साल 2018 में आई Raid का ही दूसरा पार्ट है।
वेलकम टू द जंगल
इस फिल्म के लिए आपको 2025 का इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है, ये 2024 अंत में ही थिएटर में आने वाली है। फिलम 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। कई लोगों का मानना है कि Welcome to the Jungle नाना पाटेकर और अनिल कपूर की फिल्म ‘वेलकम’ का सीक्वल है। तो हम आपको बता दें कि ये है वेलकम का ही तीसरा पार्ट, लेकिन इसकी कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि ये ‘जुमान जी’ पर आधारित है।
सन ऑफ सरदार
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का दूसरा पार्ट Son of Sardar 2 साल 2025 में रिलीज होने वाला है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, संजय दत्त, मृणाल ठाकुर के अलावा विजय राज, रवि किशन, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, रोशनी वालिया, और अश्विनी कालसेकर नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इसकी रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म अगले साल थिएटर में आने वाली है।
दे दे प्यार दे 2
‘दे दे प्यार दे 2’ साल 2025 में आने वाली बेहतरीन फिल्म है, जो साल 2019 में आई De De Pyar de का सीक्वल है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है और इसका निर्माण टी-सीरीज़ फिल्म्स और लव फिल्म्स ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह अहम किरदार में हैं और ये फिल्म 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।
जॉली एलएलबी 3
कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन सुभाष कपूर ने किया है और इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हूमा कुरैशी, अमृता राव, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, आशीष चौधरी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।
वॉर 2
साल 2019 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म War का सीक्वल ‘वॉर 2’ 2025 में रिलीज हो रहा है। सीक्वल में ऋतिक के रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के किरदार की कहानी को आगे बढ़ाएंगे। इस बार कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी उनके साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
