Mouni Roy Was In Hospital For 9 Days: एकता कपूर के टीवी शो ‘नागिन’ (Naagin) से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सूरज नांबियार के साथ शादी करने के बाद दुबई में अपनी लग्जरी लाइफ को इन्जॉय कर रही थीं। लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब एक्ट्रेस पूरे 9 दिनों के बाद घर लौटीं हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

मौनी रॉय ने अपने हेल्थ से जुड़ी जानकारी फैंस को खुद दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अस्पताल से हाथ एनुला लगे हुए फोटोज शेयर की है। इसे शेयर कर उन्होंने बताया कि वो पिछले 9 दिनों से अस्पताल में एडमिट थीं। अब वो काफी शांति का महसूस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में पति सूरज के लिए भी खास बातें लिखीं। मौनी जब से हॉस्पिटल में थीं तभी से वो उनके साथ हर मिनट हर लम्हा रहे। इसकी वजह से वो अपनी पति के बहुत ही टच हो गईं।

‘गोल्ड’ फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पोस्ट में लिखा, ‘9 दिन से अस्पताल में थीं। वो अभी भी इस सोच में हैं कि जितना वो किसी के बारे में सोच कर अशांत थीं अभी वो शांति में हैं। उन्होंने ये बताते हुए खुशी जाहिर की कि अब घर लौट चुकी हैं।’ हेल्थ अपडेट को लेकर एक्ट्रेस ने लिखा कि ‘रिकवरी स्लो हो रही है और बेहतर स्थिति में हैं। हर गलती के बाद एक अच्छी और बेहतर जिंदगी की तरफ। उन्होंने अपने करीबी और दोस्तों का शुक्रिया अदा भी किया। उन सभी ने उनका काफी ध्यान रखा है। उन्हें सबका ढेर सारा प्यार मिला।’

इसके साथ ही मौनी पति के लिए खास मैसेज लिखती हैं कि ‘उन्होंने अपने पति सूरज नांबियार के लिए कहा कि उनके जैसा कोई नहीं है। एक्ट्रेस ने उनका आभार भी व्यक्त किया।’ अंत में एक्ट्रेस ने ओम नमः शिवाय लिखा।

मौनी को सता रही चिंता!

मौनी का हेल्थ अपडेट पाकर फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, हेल्थ अपडेट वाली पोस्ट शेयर करने से पहले उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने धोखे जैसी बातों की तरफ इशारा किया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि कहीं वो ज्यादा सोचने की वजह से तो नहीं बीमार पड़ गईं और अस्पताल जाना पड़ा। खैर अब इस बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता कि आखिर उन्हें किस बात की चिंता सता रही है और वो किस धोखे की ओर इशारा करना चाहती हैं।