बॉलीवुड की फिल्में दुनियाभर में पसंद की जाती हैं। मेकर्स फिल्में बनाने में खूब पैसा खर्च करते हैं, फिर चाहे वो शूटिंग लोकेशन की बात हो या सेट की। तमाम ऐसी फिल्में हैं जिनके सेट पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इनमें फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘देवदास’, ‘आरआरआर’ और ‘कलंक जैसी’ फिल्में शामिल हैं। शाहरुख खान की ‘पठान’ फिल्म जो साल 2023 की सबसे बड़ी हिट थी, इसके सेट पर भी करोड़ों खर्च किए गए थे। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेट बहुत महंगे थे।
मुगल-ए-आजम
1960 में आई दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर की क्लासिक फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ उस वक्त की सबसे महंगी फिल्म थी। इस फिल्म को जीनत अमान के पिता अमानतुल्लाह खान, कमाल अमरोही, वजाहत मिर्जा और एहसान रिजवी ने मिलकर लिखा था। इस फिल्म का सेट काफी आलीशान था, जिसे तैयार करने में करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
देवदास
साल 2002 में आई शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘देवदास’ उस वक्त की महंगी फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था और वो अपनी फिल्म के सेट पर करोड़ों खर्च करते हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म के सेट को तैयार करने में 12 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
कलंक
साल 2019 में आई आलिया भट्टन, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म को लगभग 150 करोड़ के बजट में बनाकर तैयार किया गया था। इसमें सेट बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
प्रेम रतन धन पायो
GQ इंडिया के अनुसार इस फिल्म का बजट 90 करोड़ था, जिसमें से 13 से 15 करोड़ केवल इसके सेट को बनाने में खर्च हुए थे। 2015 में आई सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म इंडिया की महंगी फिल्मों में से एक है।
बॉम्बे वेलवेट
किसी को शायद ही यकीन हो, लेकिन अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ को महंगी जगहों पर शूट किया गया है। फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये था और इसकी शूटिंग कोलंबो, श्रीलंका में की गई। जहां काफी पैसे खर्च किए गए।
जोधा अकबर
साल 2008 में आई ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘जोधा अकबर’ ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म थी। जिसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया और इसके सेट को बनाने में करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
बाहुबली
साल 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबली’ का सेट काफी खूबसूरत और बड़ा था। इसके सेट को रामोजी फिल्म सिटी के 15 एकड़ के हिस्से में बनाया गया था, जिसमें करीब 35 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
RRR
साल 2022 में आई सुपरहिट फिल्म RRR को बनाने में करीब 550 करोड़ रुपये था, जिसमें फिल्मांकन में करीब 336 करोड़ रुपये लगे। जिसमें से मोटी रकम सेट को तैयार करने में लगी। इस फिल्म की शूटिंग भारत, यूक्रेन और बुल्गारिया में हुई थी।
ब्रह्मास्त्र
‘ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिवा’ फिल्म के सेट एक नहीं बल्कि कई जगहों पर तैयार किए गए और हर लोकेशन पर विशाल सेट बनाए गए। इनमें वाराणसी, मुंबई और कुछ अन्य लोकेशन शामिल है।
पठान
साल 2023 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पर भी मेकर्स ने लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसमें से मोटी रकम फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर खर्च हुई।
