मुनमुन सेन के पति भरत देव वर्मा का 19 नवंबर को कोलकाता में निधन हो गया। उनका निधन 83 साल की उम्र में हुआ, फिलहाल उनकी मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है। भरत रिया सेन और रायमा सेन के पिता थे। कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गई लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनका परिवार सदमें में हैं और हर कोई उनके निधन पर शोक जता रहा है।
ममता बनर्जी ने X (ट्विटर) पर लिखा, “फिल्मस्टार मुनमुन सेन के पति और खुद मेरे बहुत बड़े शुभचिंतक भरत देव वर्मा के निधन से दुखी हूं। वह वास्तव में मेरे लिए बहुत प्यार करने वाले और स्नेही थे और मैं उसकी यादों को हमेशा संजोकर रखूंगी। वह वास्तव में मुझे अपने परिवार का हिस्सा मानते थे और उनका निधन मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है। आज सुबह खबर मिलने के बाद मैं उनके बालीगंज स्थित आवास पर गई, जहां उनकी बेटी रिया मौजूद थीं। मुनमुन और राइमा दिल्ली से आ रहे हैं। मैंने दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।”
कथित तौर पर भरत त्रिपुरा के शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे। भरत और मुनमुन सेन की शादी 1978 में हुई थी और भरत ने अपनी पत्नी को फिल्मी करियर में मदद की। मुनमुन सेन ने एक्टिंग शुरू की। उन्होंने ‘100 Days’, ‘कुछ तो है’ समेत कई बंगाली, मलयालम, कन्नड़, तेलुगू औऱ तमिल फिल्मों में काम किया।