भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में मालदीव वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की थी। जिनमें वो बेहद ग्लैमरस नजर आईं। मोनालिसा आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने पति विक्रांत के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। एक्ट्रेस पांच साल पहले बिगबॉस के घर में विक्रांत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। बिगबॉस 10 का हिस्सा रहीं मोनालिसा के जीवन में उस वक्त काफी उत्तल-पुथल मच गई थी।
कंटेस्टेंट के साथ जुड़ा था नाम: शो के दौरान मोनालिसा और उनके को-कंटेस्टेंट मनु पंजाबी की दोस्ती काफी चर्चा में रही थी। दर्शकों को लगने लगा था कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। इतना ही नहीं मनु पंजाबी की मंगेतर भी दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर नाराज थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में मोनालिसा को डेस्परेट तक कह दिया था। मनु की मंगेतर का कहना था कि मोनालिसा खुद मनु के करीब आने की कोशिश करती हैं।
मोनालिसा के मंगेतर ने मनु पर निकाला था गुस्सा: शो में हर किसी के घर से कोई न कोई मिलने आया था। मोनालिसा से मिलने उनके मंगेतर विक्रांत पहुंचे थे। जिन्हें देख मनु नाखुश नजर आए थे। हालांकि मोनालिसा उन्हें देखकर इमोशनल हो गई थीं। विक्रांत ने मनु से मिलकर कहा था कि वो उनसे नफरत करते हैं।
शो में कर ली थी शादी: विक्रांत को अपने सामने देखकर मोनालिसा खुद पर काबू नहीं रख पाईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। लेकिन मनु पंजाबी कड़वाहट से भर उठे। विक्रांत और मनु के बीच काफी तल्खी देखने को मिली और विक्रांत ने मनु को कह भी दिया कि वो मनु से बेहद नफरत करते हैं क्योंकि मनु ने उन्हें बुरा आदमी बताया था। इनसब बातों के बाद मोनालिसा डर गई थीं और अपने रिश्ते को लेकर असमंजश में पड़ गई थीं। हालांकि शो के मेकर्स ने तय किया और दोनों ने बिगबॉस के घर में पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की।
बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत सिंह की शादी को पूरे 5 साल हो चुके हैं। वह अपने पति के साथ काफी खुश नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर बड़ा नाम कमाया है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं।