आज भोजपुरी का बोलबाला देशभर में देखने के लिए मिलता है। लोग भोजपुरी गानों और फिल्मों को काफी पसंद करते हैं। इसकी अपनी एक फैन फॉलोइंग है। इसमें बॉलीवुड की हसीनाओं से कम एक्ट्रेस नहीं हैं। भोजपुरी में एक से बढ़कर एक अदाकाराएं हैं, जो अपनी हसीन अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा देती हैं। लेकिन क्या आपको पता है बड़े पर्दे तक का सफर तय करना उनके लिए कोई आसान नहीं था। इसमें कई जीवन के संघर्ष से जूझ कर पहुंची हैं तो कइयों ने इंडस्ट्री के काले सच से संघर्ष किया है। ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं और इसमें कुछ ने तो खुलकर अपनी बात भी रखी है। चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने इस दर्द को झेल है…

रानी चटर्जी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रानी चटर्जी (Rani chatterjee) का आता है। उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर फिल्म मेकर साजिद खान (sajid khan) पर आरोप लगाया था। रानी भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस में से एक हैं। वो इंडस्ट्री की महंगी हीरोइन में से एक हैं। उन्होंने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कई क्षेत्रीय सिनेमा निर्देशकों ने उन्हें अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी। उन्हें कास्टिंग काउच का दर्द भी झेलना पड़ा है। साजिद खान पर एक्ट्रेस ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर काफी हड़कंप भी मचा था।

पाखी हेगड़े
वहीं, दूसरे नंबर पर एक्ट्रेस पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) का नाम आता है। उन्होंने ना केवल भोजपुरी में बल्कि टीवी और साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। एक समय पर भोजपुरी में उनका सिक्का चलता था। उनकी और निरहुआ की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। अपने ठुमकों से लोगों को दीवाना बनाने वाली पाखी को भी कास्टिंग काउच के दर्द से गुजरना पड़ा है। उनसे निर्देशक ने काम के बदले समझौता करने की मांग की थी। उनकी बातें ना मानने पर लंबे समय तक फिल्में नहीं मिलती थी और खाली बैठना पड़ता था, जिससे काफी ड्रिप्रैशन होता था।

पूनम दुबे
भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार पूनम दुबे (Poonam Dubey) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन आपको बता दें कि वो भी कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुकी हैं। उन्हें भी इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। काम के बदले निर्देशक ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखते थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी नाम कमाने के लिए उस दूसरे हथकंडे को नहीं अपनाया। इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में काफी समय लग गया।

मोनालिसा
मोनालिसा (Monalisa) ना केवल भोजपुरी बल्कि टीवी जगत की भी जानी-मानी हीरोइन हैं। फिल्मों में आने से पहले वो एक रेस्त्रां में काम किया करती थीं। फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के दौरान उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता था। जब वो मॉडलिंग के बाद फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई में आईं तो उनसे काम के बदले कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा जाता था। जब एक्ट्रेस ये सब करने से मना कर देती थीं तो उन्हें काम नहीं दिया जाता था। इसलिए उन्हें मजबूरन बी ग्रेड की फिल्मों तक में काम करना पड़ा था।

अक्षरा सिंह
भोजपुरी की फैशन क्वीन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उनके और पवन सिंह के अफेयर के चर्चे किसी से छुपे नहीं हैं। पवन से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस को भी कई बार कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा है। कोई डायरेक्टर उन्हें काम देने के लिए राजी नहीं था। काफी समय तक एक्ट्रेस को बेरोजगार रहना पड़ा था। हालांकि, इस बीच अक्षरा सिंह ने खुद को संभाला और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।