कंदील बलोच की हत्या हो गई है। कंदील को उनके छोटे भाई ने गला दबाकर मार डाला। वह कंदील को वीडियो शूट और मॉडलिंग करने से मना करता था लेकिन कंदील ने उसकी बात नहीं सुनी। कंदील अपने बयानों और वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहती थीं। जानिए उनसे जुड़े कुछ बड़े विवाद:

मोदी को धमकी: कंदील ने एक बार पीएम मोदी को धमकी दी थी। इसमें उन्होंने मोदी को चायवाला और डार्लिंग कहते हुए धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अमन पसंद देश है उसे कमजोर ना समझा जाए।

Readनरेंद्र मोदी से कहा- डार्लिंग, हमें गुस्सा मत दिलाओ, नहीं तो कोई नहीं बचेगा

शाहिद अफरीदी: तब कंदील ने कहा था कि अगर शाहिद भारत को वर्ल्ड टी-20 में हरा देंगे तो वह स्ट्रिप डांस करेंगी। हालांकि, पाकिस्तान हार गया और फिर कंदील ने दूसरा वीडियो बनाकर शाहिद को गालियां दीं।

Read: मेरी जान अफरीदी भारत को हराओ, करुंगी स्ट्रिप डांस

Read: Pak की हार पर भड़की न्यूड डांस का वादा करने वाली कंदील, अफरीदी को दीं गालियां

शादी की बात आई सामने: हाल ही में आशिक हुसैन नाम के शख्स ने कहा था कि वह कंदील के पति हैं। इसके बाद कंदील ने भी मान लिया था कि उनकी शादी हो चुकी थी। उन्होंने पति को छोड़ने की वजह भी बताई थी।

Read: पाक मॉडल ने माना-हुई थी शादी, पति की पिटाई से परेशान होकर छोड़ा था घर

मौलवी के साथ सेल्फी: ईद से पहले कंदील ने एक मौलवी के साथ फोटो पोस्ट की थी। फोटो के सामने आने के बाद काफी हंगामा हुआ और इस मौलवी को भी पद से हटा दिया गया।

Read: पाक मॉडल बलूच की मौलवी संग SELFIES वायरल

उमर अकमल: कंदील बलोच ने पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल पर भी आरोप लगाए थे। कंदील के मुताबिक, अकमल ने उनसे उनके लिए कपड़े उतारने के लिए कहा था।

Read: जाने-माने क्रिकेटर ने फोन कर कहा था अफरीदी को छोड़ मेरे लिए उतारो कपड़े

नया वीडियो: कंदील ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस बोल्ड वीडियो को लोगों ने काफी पंसद किया लेकिन उनकी आलोचना करने वालों की भी कमी नहीं थी।

https://youtu.be/PtD72-js8dQ
विराट कोहली: कंदील ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के लिए भी अपना प्यार जताया था।