लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर ट्विटर पर दिल खोलकर अपने विचार रखती हैं। वह भारतीय जनता पार्टी और इसके नेताओं को लेकर अक्सर सरकार से सवाल भी करती हैं। जिसके कारण लोग इन्हें जमकर ट्रोल करते हैं। कुछ दिन पहले नेहा की तस्वीर को एडल्ट स्टार मिया खलीफा के साथ वायरल किया जा रहा था और उनकी आपस में तुलना की जा रही थी।

अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है, ट्विटर पर पोर्न वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर कर उसे गायिका का बताया जा रहा है। इससे नाराज होकर उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग पर से सवाल किए हैं।

दरअसल एक यूजर ने एक एमएमएस के वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए नेहा से पूछा है कि क्या वो वीडियो उनका है। अब इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, “देश का राष्ट्रीय महिला आयोग भी केंचुए की तरह मर चुका है क्या? इसे कुछ दिख नहीं रहा है क्या? पिछले दो महीनों से लगातार मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। गालियां दी जा रही हैं, पहले अफवाह फैलाकर मेरा मजाक उड़ाया गया, अब पोर्न वीडियो से स्क्रीनशॉट लेकर अपलोड किए जा रहे हैं। कुछ दिख रहा है राष्ट्रीय महिला आयोग? इस आयोग का गठन क्यों किया गया है? किटी-पार्टी करने के अलावा कोई काम-धाम नहीं है क्या?”

भूपेंद्र नाम के यूजर ने सिंगर की तुलना राखी सावंत से की है। उन्होंने लिखा,आप ट्विटर की राखी सावंत हैं। हॉस्टल कांड की चर्चा हो, अंट शंट फोटो हो, मिया खलीफा से तुलना हो, ये सब देखकर खुश हो जाती हो, क्योंकि आपको चाहिए चर्चा, चाहे जैसे मिले। बदनाम भी हुए तो क्या नाम न हुआ? मन में लड्डू फूटता होगा यह सब देख कर।”

इसके अलावा नेहा ने एक अन्य ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें किसी इंद्रजीत तिवारी नाम के शख्स ने उनकी तस्वीर पर गाली देते हुए उन्हें गोली मारने की बात लिखी है। इसे साझा करते हुए नेहा ने लिखा, “इंद्रजीत कुमार तिवारी नाम के इस ट्विटर अकाउंट से लोगों को मेरी हत्या करने के लिए उकसाया जा रहा है। यूपी पुलिस उचित कार्रवाई करे।”