बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। 27 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2024 के लिए पद्म पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों को सम्मानित किया है।
इसी साल 25 जनवरी को तमाम विनर्स के नामों का ऐलान किया गया था। वहीं अब उन सभी को राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मानित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस बार 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया है। सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे।
पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक और साउथ एक्टर चिरंजीवी समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सिंगर उषा उथुप और सीताराम जिंदल समेत 17 लोगों को पद्म भूषण दिया गया। साथ ही बांग्लादेश की गायिका रेजवाना चौधरी बान्या को भी पद्मश्री मिला है।
मिथुन का फिल्मी करियर
बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1977 में ‘मृगया’ से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इस फिल्म का डायरेक्शन मृणाल सेन ने किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। एक्टर ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। जिसमें ‘डिस्को डांसर’, ‘फूल और अंगार’, ‘प्रेम पतिज्ञा’, ‘जल्लाद’ उनकी कुछ पॉपुलर फिल्में हैं।
एक्टर वर्कफ्रंट
बीते साल एक्टर फिल्म ‘काबुलीवाला’ में दिखे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में दिखेंगे, जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। ‘लाहौर 1947’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं और राजकुमार संतोषी उसके डायरेक्टर हैं।