72वीं मिस यूनिवर्स के विनर की घोषणा कर दी गई है। इस दिन का सभी को बेस्ब्री से इंतजार होता है। हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंताजर कर रहा था कि इस बार यह ताज किसके सिर पर सजने वाला है।
मिस यूनिवर्स 2023 का भव्य कार्यक्रम इस वर्ष अमेरिकी देश अल साल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर के जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में हुआ। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से 90 देशों से हसीनाओं ने भाग लिया था।
इस प्रतियोगिता में इस बार निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स का क्राउन पहनाया गया है। उन्हें मिस यूनिवर्स 2022 आरबोनी गेब्रियल ने ताज पहनाया। आरबोनी मिस यूएस से मिस यूनिवर्स बनी थी।
कौन रही पहली और दूसरी रनर अप
इस क्रायक्रम में मिस थाईलैंड एन्टोनिया पोर्सिल्ड पहली रनन अप और मिस ऑस्ट्रेलिया मोरया विल्सन दूसरी रनर अप रहीं। बात दें कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की पहली महिला हैं। ऐसे में यह खिताब और यह खुशी उनके लिए काफी मायने रखती है। शेन्निस पलासियोस मिस यूनिवर्स जीतने के बाद इमोशनल होती नजर आईं।
उन्होंने व्हाइट शिमरी स्टोन वर्क वाला गाउन कैरी किया था। वहीं सामने आए वीडियो में शेन्निस, एन्टोनिया पोर्सिल्ड का हाथ थामे नजर आईं। उनके नाम का ऐलान होते ही वो सरप्राइज होकर रोने लगीं। इस प्रतियोगिता की मेजबानी अमेरिकी टेलीविजन होस्ट जेनी माई और मिस यूनिवर्स 2012 ओलिविया कल्पो के अलावा अमेरिकी टेलीविजन होस्ट मारिया मेननोस ने की थी।
टॉप 10 से बाहर हुई थीं भारत की श्वेता शारदा
बता दें कि इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए चंडीगढ़ की श्वेता शारदा ने भारत को रिप्रेजेंट किया था। न्होंने टॉप 20 फाइनलिस्ट में जगह बनाई, लेकिन टॉप 10 में शामिल नहीं हो सकीं। श्वेता शारदा महज 23 साल की हैं। श्वेता का जन्म 24 मई 2000 को चंडीगढ़ में हुआ था। श्वेता को उनकी मां ने अकेले पाला है। रिपोर्ट के मुताबिक श्वेता ने 16 की उम्र में घर छोड़ दिया था और मुंबई आ गई थीं। वहीं श्वेता की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने इग्नू से ग्रेजुएशन की है। श्वेता एक अच्छी डांसर भी हैं वह डांस दिवाने, डांस प्लस और डांस इंडिया डांस जैसे कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।