कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सिनी ने देशभर से आई 31 सुंदरियों को टक्कर देते हुए मिस इंडिया का ताज अपने सिर पर पहना। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें सिनी शेट्टी ने अपने कॉन्फिडेंस और जवाब से जजेज का दिल जीत लिया। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सैकेंड रनर-अप रहीं।
मिस इंडिया 2022 के जज पैनल में नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना और रियोग्राफर श्यामक डावर थे। इस फंक्शन को मनीष पॉल ने होस्ट किया, जिसमें राजकुमार राव और कीर्ति सेनॉन ने भी गेस्ट एपियरेंस दी।
कौन है सिनी शेट्टी? मिस इंडिया बनी 21 साल की सिनी शेट्टी हैं कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन उन्होंने कर्नाटक में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने एक मार्केटिंग कंपनी में भी काम किया और अभी वो चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं।
मिस इंडिया से पहले जीत चुकी हैं एक और खिताब: पढ़ाई के अलावा सिनी को कला के क्षेत्र में भी रुचि रही है। सिनी इससे पहले मिस टैलेंट का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरु कर दिया था। सिनी एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं और 14 साल की उम्र से स्टेज शोज कर रही हैं।
प्रिंयका चोपड़ा को मानती हैं आइडल : एक इंटरव्यू में सिनी ने बताया कि वो प्रियंका चोपड़ा की बहुंत बड़ी फैन हैं। प्रियंका ने एक बार कहा था कि किसी को भी एक गिलास में सिकुड़कर नहीं बैठना चाहिए,बल्कि उस गिलास की दीवार को तोड़कर बाहर निकलना चाहिए। ये बात सिनी को हमेशा याद रहती है।
खास लोगों के साथ वैकेशन पर जाना चाहती है सिनी: मिस इंडिया बनने के बाद ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सिनी ने बताया कि वो अपने जीवन से जुड़े कुछ खास लोगों के साथ वैकेशन पर जाना चाहती हैं।