दिशा पाटनी के आवास पर गोलियां चलाने वाले मुख्य शूटर एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं। सोनीपत एसटीएफ की टीम ने दोनों शूटरों को गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी में मार गिराया है। मृतक शूटर रविंद्र रोहतक और अरुण सोनीपत का रहने वाला था।
दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के एनकाउंटर की खबर सामने आई। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने दोनों का एंकाउंटर किया, जिसमें वो घायल हो गए थे। यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट टीम ने बदमाशों पर ये कार्रवाई की है। एनकाउंटर के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि 11 सितंबर को देर रात दिशा पटानी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बदमाशों 17 सितंबर को दिल्ली की सीआई यूनिट और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए हैं।
दिशा के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जिम्मेदारी ली गई। साथ ही बताया गया कि प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ बयान देने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया था। साथ ही ये भी बताया गया था सनातन धर्म का अपमान नहीं सहा जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ बयान दिया था। जिसके कारण पटानी परिवार के घर पर फायरिंग हुई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: 1 रुपये की माचिस 65 रुपये में बेचकर करोड़पति बनीं तान्या मित्तल? खुद किया खुलासा
पोस्ट में लिखा था, “वीरेंद्र चरण और महेंद्र सरन और फिल्म इंडस्ट्री को भी चेतावनी दी गई है। पोस्ट में लिखा है, “जय श्री राम। सभी भाइयों को राम राम। मैं, वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन। भाइयों, आज खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड अभिनेत्री) के घर (विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली, उत्तर प्रदेश) पर जो गोलीबारी हुई, वो हमने करवाई है। उन्होंने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया है। उन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की। हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये तो बस एक ट्रेलर था। अगली बार अगर उन्होंने या किसी और ने हमारे धर्म का अनादर किया, तो उनके घर में कोई भी जिंदा नहीं बचेगा।”
एक्ट्रेस के पिता जगदीश सिंह पटानी ने कहा था कि उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। एएनआई के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा था,”खुशबू को गलत तरीके से पेश किया गया। प्रेमानंद जी महाराज के मामले में उनका नाम घसीटा गया। हम सनातन हैं और साधु-संतों का आदर करते हैं। अगर कोई उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है, तो ये हमें नीचा दिखाने की साजिश है।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…