फेमस यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स के निजी संबंधों को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और इसे लेकर हर जगह विवाद खड़ा हो गया। उस एपिसोड में समय रैना और रणवीर के साथ जो-जो लोग शामिल थे सभी पर कई स्टेट्स में एफआईआर दर्ज हुई। खुद को विवादों में घिरा देख रणवीर ने तुरंत माफी भी मांग ली थी, लेकिन अभी तक यह मुद्दा शांत नहीं हुआ है।

कई स्टार्स ने भी रणवीर इलाहाबादिया के इस कमेंट की आलोचना की। सिंगर मीका सिंह ने भी भड़कते हुए दोनों को लेकर बयान दिया था, लेकिन अब कुछ दिन बाद उनके सुर बदल गए हैं। मीका ने एक बार फिर इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा है कि समय रैना और रणवीर को माफ कर देना चाहिए।

25th IIFA Awards: कब और कहां होगा आईफा अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन? कैसे बुक करें टिकट, क्या है कीमत

मीका सिंह ने कही ये बात

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि समय और रणवीर ने कहां गलती की। उन्होंने उन घटनाओं के बारे में भी बताया, जिनकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। रणवीर के विवाद पर टिप्पणी करते हुए मीका ने कहा, “समय रैना के साथ मेरा कोई पर्सनल विवाद नहीं है। वह एक प्यारा लड़का है। बहुत से लोगों ने मुझे बताया है कि वह मेरा बहुत बड़ा फैन है और एक बेहतरीन संगीतकार भी है।”

इसके आगे उन्होंने कहा, “रणवीर भी बहुत अच्छा है। वह एक शालीन और संतुलित इंसान है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी गलती यह थी कि उसे शो में नहीं जाना चाहिए था। उनके शो बहुत अलग हैं। रणवीर का शो बहुत ही सभ्य और सम्मानजनक है। समय के शो के दर्शक अलग हैं। अगर वह वहां नहीं जाता, तो यह मुद्दा नहीं उठता।”

शो में कही गई हैं अश्लील बातें

अपनी बात को जारी रखते हुए मीका सिंह ने कहा, “समय के शो में और भी अश्लील बातें कही गई हैं और अगर आप भारत जैसे देश में इस तरह की घटिया बातें कहेंगे तो यह दुखदायी होगा। सिर्फ इसलिए कि समय सफल हुआ है, बहुत से लोग उसके जैसा बनना चाहते हैं, लेकिन यह गलत है। समय और रणवीर दोनों ही सफल हैं, लेकिन उन्हें सही उदाहरण भी पेश करना चाहिए। जब ​​आपका इतना बड़ा प्रभाव हो तो आपको युवाओं को नियंत्रित करने की जरूरत होती है।”

मीका को भी मिले हजारों कानूनी नोटिस

साथ ही मीका सिंह ने उस समय को भी याद किया जब उन्हें अपने गानों के लिए सार्वजनिक जांच का सामना करना पड़ा था। उन्होंने शेयर किया कि मुझे ‘गणपत’ गाने के कुछ लिरिक्स के लिए 500 कानूनी नोटिस मिले थे। ‘गंदी बात’ के दौरान भी मुझे लगभग 1000 कानूनी नोटिस मिले। इसलिए उनके साथ जो हो रहा है वह बहुत कम है। मेरी बहुत बुरी तरह से जांच की गई। उन्होंने मुझे बैन करने के लिए कहा क्योंकि मैंने पाकिस्तान में परफॉर्म किया था।

रणवीर-समय नहीं संभाल पाए सक्सेस

लास्ट में मीका ने लोगों से समय रैना और रणवीर को माफ़ करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वो अपनी सलफता को मैनेज नहीं कर पाए। उनके परिवारों को इसमें नहीं घसीटा जाना चाहिए। कलाकार को कुछ समय के लिए प्रतिबंधित करें। इससे बहुत से दूसरे इन्फ्लुएंसर्स और अन्य लोगों ने भी सबक सीखा है कि वे बकवास नहीं कर सकते। वे बच्चे हैं जो सफल हुए, इसलिए मैं लोगों से उन्हें माफ करने का आग्रह करता हूं। दोनों अच्छी तरह से शिक्षित और अच्छी तरह से बोलने वाले हैं। बस वे अपनी सफलता को संभाल नहीं पाए।

मीका सिंह ने पहले दिया था ये बयान

मीका सिंह ने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि जो इस समय कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। समय रैना और रणवीर की। मैंने भी वो एपिसोड देखा है। बहुत ही वाहियात बहुत ही अजीबो किस्म की उसमें गालियां दे रहे हैं। मां-बहन की गालियां दे रहे हैं। कुछ भी बोल रहे हैं। इस पूरी खबर को विस्तार से यहां पढ़ें