पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) का ना केवल म्यूजिक इंडस्ट्री में बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी अच्छा खासा नाम है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए ढेरों गाने गाए हैं और इसमें लगभग गाने हिट भी रहे हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि सिंगर बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और उनका पहला अनुभव काफी खराब रहा था। इसके बाद उन्होंने कान पकड़ लिए कि वो कभी भी फिल्में प्रोड्यूस नहीं करेंगे। उनकी पहली फिल्म बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ थी। इसका टाइटल ‘डेंजरस’ था। ऐसे में अब सिंगर ने इस फिल्म में दोनों स्टार्स के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को साझा किया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
दरअसल, मीका सिंह ने ‘कड़क’ नाम के पॉडकास्ट में शिरकत की थी। इस दौरान सिंगर ने काफी कुछ शेयर किया और पहली फिल्म प्रोड्यूस करने के अनुभव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि बिपाशा बसु और करण के साथ काम करना सबसे खराब अनुभव रहा। सिंगर ने बताया कि उन्होंने एक बार गलती कर दी थी। एक फिल्म बनाई थी ‘डेंजरस।’ इसमें उन्होंने बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को कास्ट किया था। मीका ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अच्छा खासा पैसा ठोंक दिया था। इसे विक्रम भट्ट ने लिखी थी। सिंगर ने बताया कि उन्होंने पूरी की पूरी उनकी टीम ले ली थी और उनकी एक्सपीरियंस काफी बुरा रहा। पूरा शूट लंदन में हुआ था।
मीका सिंह ने आगे बात करते हुए करण सिंह ग्रोवर को एक हैंडसम लड़का बताया और कहा कि उनको लगा कि उनकी मूवी बजट में बन जाएगी और न्यूकमर लड़की लॉन्च करेंगे। पंजाबी सिंगर ने बताया कि उनकी बजट छोटा था। ऐसे में सामने से बिपाशा बसु ने उनसे कहा कि वो और करण साथ में आ जाते हैं और बजट में भी आ जाएंगे। मीका कहते हैं कि उनके साथ एकदम खराब अनुभव रहा। प्रोड्यूसर बनने को लेकर उन्हें अक्षय और सलमान से भी सलाह मिली थी कि वो इस लाइन में ना जाएं। मीका ने बताया कि अक्षय कुमार ने उनसे कहा था कि वो प्रोड्यूसर क्यों बन रहे हैं? प्रोड्यूसर का मतलब है कि वैनिटी वैन के बाहर खड़े रहो और टिक टिक करते रहो।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर क्या बोले थे सलमान खान?
इसके साथ ही सलमान खान ने भी मीका सिंह को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को कास्ट करने को लेकर कहा था कि वो उन्हें फिल्म में क्यों ले रहे हैं। उनसे ज्यादा पॉपुलर वो खुद हैं। ‘भाईजान’ ने उन्हें खुद फिल्म में काम करने की सलाह दी थी। लेकिन, मीका ने ना तो अक्षय और ना ही सलमान किसी की नहीं सुनी। उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें प्रोड्यूसर बनना है।
बिपाशा-करण ने की अलग रूम की डिमांड- मीका सिंह
इसके साथ ही सिंगर मीका सिंह ने आगे बताया कि वो 50 लोगों की टीम लेकर लंदन पहुंचे थे। वहां करीब दो महीने शूटिंग चली थी। जबकि प्लान एक महीने का था। सिंगर ने बताया कि वहां पर कुछ चीजें हुईं। उन्होंने रूम दिखाया और सोचा कि पति-पत्नी हैं दोनों तो साथ रह सकते हैं लेकिन, उनसे अलग-अलग रूम की डिमांड की गई। ये सुनकर वो शॉक्ड कि शादीशुदा होकर भी अलग रूम क्यों? इतना ही नहीं, मीका ने कहा कि दोनों ने फिल्म में एक रोमांटिक सीन करने से भी मना कर दिया था।
मीका ने अंत में बताया कि दोनों फिर किसी और होटल में शिफ्ट हो गए। जबकि जिस होटल में मीका की टीम ठहरी थी वहां, ‘जुड़वां’ की शूटिंग हुई थी। जब स्टंट का सीन आया तो करण की टांग फ्रैक्चर हो गई। इसके चलते शूट रोकना पड़ा। मीका ने कहा कि छोटी चीजें थीं लेकिन बहुत इफेक्ट करती हैं। इसके बाद मीका ने कान पकड़ लिया था और कहा था कि वो कभी भी फिल्म प्रोड्यूस नहीं करेंगे।
मीका सिंह से जुड़ी खबर तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप मीका सिंह से जुड़ी एक और खबर पढ़ सकते हैं कि सलमान खान के कहने पर मीका ने अपने गाने से कटरीना कैफ का नाम हटाया था।