Met Gala 2025 Updates: हर साल लाखों लोगों को दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट मेट गाला का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है और इस साल यह इवेंट 5 मई, सोमवार को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुआ। इस इवेंट में सेलेब्स का अलग अंदाज देखने को मिला। कियारा आडवाणी अपने बेबी बंप के साथ नजर आईं।

मेट गाला मशहूर कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट गाला फैशन की दुनिया के प्रेस्टीजियस इवेंट्स में से एक है। बता दें कि यह इवेंट हर बार अपने यूनीक फैशन, सेलिब्रिटी प्रेजेंस और अपनी अजीबोगरीब थीम को लेकर चर्चा में रहता है।

हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारे इसमें शामिल होते हैं। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और ईशा अंबानी के बाद अब शाहरुख खान, प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी इस साल इसमें डेब्यू कर रहे हैं। ऐसे में चलिए आपको देते हैं इस इवेंट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट।

Live Updates
09:38 (IST) 6 May 2025
Met Gala 2025 Live: Met Gala में किंग खान को नहीं पहचान पाई मीडिया

शाहरुख खान मेट गाला की रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले बॉलीवुड मेल एक्टर बन गए हैं। शाहरुख खान का मेट गाला लुक से लेकर उनका स्टाइल तक सब चर्चा में बना हुआ है। वैसे तो शाहरुख की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है, लेकिन Met Gala का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मीडिया के सामने खुद का परिचय देते हुए नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

07:10 (IST) 6 May 2025
Met Gala 2025: निक जोनस का हाथ थामे मेट गाला पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

मेट गाला 2025 में प्रियंका चोपड़ा अपने पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ पहुंचीं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा था और प्रियंका ने व्लाइट एंड ब्लैक पोलका डॉट प्रिंट की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी। उनकी ये ड्रेस Olivier Rouste ने डिजाइन की थी।

07:08 (IST) 6 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: महाराजा लुक में मेट गाला पहुंचे दिलजीत दोसांझ

मेट गाला में अपने अलग अंदाज से दिलजीत दोसांझ ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। वो पंजाबी विरासत का प्रदर्शन करते नजर आए। उन्होंने महाराजा लुक लिया था और उनके इस लुक को प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था।

07:06 (IST) 6 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: मेट गाला में शाहरुख खान का दमदार डेब्यू

मेट गाला 2025 में शाहरुख खान ने इस साल डेब्यू किया है। शाहरुख, मेट गाला में डेब्यू करने वाले बॉलीवुड के पहले मेल एक्टर हैं। उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज दिया और उनका लुक कमाल का था। किंग खान ने ऑल ब्लैक लुक लिया था, जिसके साथ उन्होंने काफी सारी ज्वेलरी कैरी की थी। उनका ये आउटफिट सब्यासाची ने डिजाइन किया था। देखें उनकी तस्वीरें...

07:02 (IST) 6 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: बेबी बंप के साथ कियारा आडवाणी ने किया डेब्यू

कियारा आडवाणी ने मेट गाला में अपना डेब्यू किया है, खास बात ये है कि वो इस इवेंट में अपने बेबी बंप के साथ पहुंचीं। एक्ट्रेस ने 'टेलर्ड फॉर यू' थीम बेस्ड कॉस्ट्यूम पहना था। जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। कियारा को देख उनके फैंस काफी खुश हैं, उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। इसके साथ ही वो मैनहट्टन के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की रेड कार्पेट-डेक सीढ़ियों पर चलने वाली चौथी बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं। देखें उनकी तस्वीरें...

21:03 (IST) 5 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: दिलजीत दोसांझ को Anna Wintour ने डिनर के लिए किया इनवाइट

दिलजीत दोसांझ मेट गाला 2025 में डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनको लेकर खबर सामने आ रही है कि वो केवल मेट गाला में डेब्यू करके इतिहास ही नहीं रचने वाले हैं बल्कि Anna Wintour ने उन्हें डिनर के लिए भी इनवाइट किया है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, वो पहले भारतीय स्टार होंगे जो Shakira, Nicole Scherzinger और Gayle King के बगल में बैठेंगे।

20:59 (IST) 5 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: प्री-मेट गाला डिनर में प्रियंका चोपड़ा का दिखा स्वैग

मेट गाला 2025 में बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने के लिए मिलने वाला है। ऐसे में अब प्री-मेट गाला डिनर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का कमाल का स्वैग देखने के लिए मिला। इस दौरान अभिनेत्री को ब्लैक कलर के आउटफिट में ग्लैमरस देखा गया।

19:26 (IST) 5 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: न्यूयॉर्क से सामने आई कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली तस्वीर

प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मेट गाला 2025 में डेब्यू के लिए न्यूयॉर्क में हैं। ऐसे में अब न्यूयॉर्क से कपल की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों को साथ में देखा जा सकता है। उन्हें अपने होटल के बाहर स्पॉट किया गया है।

12:44 (IST) 5 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: कियारा का साथ देने न्यूयॉर्क पहुंचें पति सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी प्रेग्नेंसी में मेट गाला में शामिल होने जा रही हैं और उनके डेब्यू से पहले उनका हैसला बढ़ाने एक्ट्रेस के पति अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी न्यूयॉर्क सिटी पहुंच चुके हैं। इसकी कुछ झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई।

10:58 (IST) 5 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: भारत में कब देख पाएंगे मेट गाला 2025

भारतीय दर्शक मेट गाला 2025 का इवेंट कल यानी 6 मई को सुबह 3:30 बजे देख सकते हैं। इसका लाइव टेलीकास्ट वोग करने वाला है। ऐसे में इसे वोग की वेबसाउट, सोशल मीडिया पेज और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

09:52 (IST) 5 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: दिलजीत दोसांझ ने दिखाया मेट गाला का इनविटेशन कार्ड

दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मेट गाला 2025 का इनविटेशन कार्ड अपने फैंस को दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उस कार्ड में क्या-क्या लिखा है।

09:18 (IST) 5 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: सब्यसाची का आउटफिट पहन डेब्यू करेंगे शाहरुख

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ने यह कन्फर्म कर दिया है कि मेट गाला 2025 में किंग खान फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का आउटफिट पहनने वाले हैं। बता दें कि शाह रुख, सब्यसाची का आउटफिट पहन मेट गाला पर कदम रखने वाले पहले भारतीय हैं और उनकी ये जोड़ी अब भारतीय फैशन का नया इतिहास रच सकती है।

08:37 (IST) 5 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: क्या है मेट गाला का मकसद

बता दें कि मेट गाला हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है। यह एक चैरिटी इवेंट है और मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए पैसे जुटाने का कार्यक्रम है।

08:08 (IST) 5 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: मेट गाला 2025 की क्या है थीम

मेट गाला हर साल नई थीम लेकर आता है और उसी टीम के अनुसार सेलेब्स अपने आउटफिट चुनते हैं। ऐसे में इस साल इसकी थीम 'सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल है'। वहीं, इवेंट का ड्रेस कोड 'टेलर्ड फॉर यू' होगा और इसमें आने वाले गेस्ट को क्लासिक मेंसवियर में अपने आप को स्टाइल करना होगा।

07:25 (IST) 5 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: कब होगी इवेंट की शुरुआत

मेट गाला इवेंट आज यानी 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है। इस इवेंट की शुरुआत न्यूयॉर्क समय के अनुसार शाम 4:30 बजे होने वाली है, जिसे भारतीय समय के अनुसार अगले दिन 6 मई को सुबह 2 से 3 बजे के आसपास देखा जा सकता है।

07:18 (IST) 5 May 2025
Met Gala 2025 LIVE: किंग खान समेत इन स्टार्स का डेब्यू

मेट गाला इवेंट में प्रियंका चोपड़ा पिछले कई सालों से अपना जलवा दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इस बार इस इवेंट में शाहरुख खान, कियारा आडवाणी और पंजाबी सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ भी डेब्यू करने वाले हैं।